5 जनवरी 2013
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख इस वर्ष होने वाले जी सिने पुरस्कारों की मेजबानी करेंगे। दोनों अभिनेता समारोह को मनोरंजक बनाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले अभिषेक और रितेश फिल्म 'ब्लफमास्टर' में साथ काम कर चुके हैं। अभिषेक ने एक बयान में कहा, "दर्शकों ने फिल्मों में मेरी और रितेश की जोड़ी को काफी पसंद किया है, मुझे आशा है कि वे जी सिने अवार्ड्स के मौके पर भी हमारी जोड़ी को पसंद करेंगे क्योंकि हम वास्तव में इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"
समारोह का आयोजन रविवार को मुम्बई स्थित यश राज स्टूडियो में होगा।
अभिषेक ने कहा, "लगभग 15 वर्षो बाद जी सिने अवार्ड्स मुम्बई लौट रहा है और हम इसे अपने प्रयासों से दुनिया भर के दर्शकों के लिए और अधिक मनोरंजक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम अपने दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं। उनके प्यार और समर्थन के बिना हम वास्तव में कुछ नहीं हैं।"
वैसे बॉलीवुड में एक दशक से अधिक समय गुजार चुके रितेश पूर्व में भी इस समारोह का प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।