31 अगस्त 2012
वाशिंगटन। प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चर्चित टीवी कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' की अपार सफलता को देखते हुए उन्हें अपने मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया है। इस पृष्ठ में उनकी तस्वीर के नीचे कुछ पंक्तियां लिखी हुई हैं। "वह भारत के सामाजिक समस्याओं को उठाकर बॉलीवुड के सांचे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। क्या एक कलाकार देश को बदल सकता है?"
आमिर के इस कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दे सामने लाए गए थे। इस कार्यक्रम की पहली कड़ी में कन्या भ्रूण हत्या पर रोशनी डाली गई थी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में दिखाए गए कई ज्वलंत सामाजिक मुद्दे ने दर्शकों को जानकारी और शिक्षा देने के अलावा उनके दिलों को भी छुआ।
13 कड़ी वाले 'सत्यमेव जयते' कार्यक्रम की समाप्ति समानता अधिकार के मसले के साथ समाप्त हुई।
टाइम पत्रिका ने इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को अपनी मुख्यपृष्ठ पर जगह दी थी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।