Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आश्चर्यों से भरे हैं रहमान : मणिरत्नम

a r rahaman is great music composer


16 जनवरी 2013

चेन्नई।  दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम को संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम करते हुए दो दशक हो चुके हैं। मणिरत्नम कहते हैं कि वह अब भी नहीं जान पाए हैं कि रहमान किस तरह काम करते हैं। रहमान ने 1992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में पहली बार संगीत दिया था। तब से वह मणिरत्नम की सारी फिल्मों के संगीतकार रहे।


मणिरत्नम ने बताया, "20 सालों तक साथ काम करने के बाद भी मैं उनके काम करने के तरीकों को नहीं जान पाया हूं। वह आश्चर्यो से भरे हैं। मैंने उनका ताजा संगीत 'मुंगील थोत्तम' सुना और अचम्भित रह गया।
"

उन्होंने कहा, "कभी कभी वह मुझे अपना संगीत सुनाते हैं और कहते हैं विमान में यात्रा के दौरान मैंने यह धुन तैयार की है। मैं अचम्भित होता हूं कि बिना किसी वाद्य यंत्र के वह कोई धुन कैसे बना लेते हैं।"

 

More from: samanya
34371

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020