Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मौत के बाद भी प्रशंसकों का डर, अज्ञात जगह दफनाए गए जैक्सन

लास एंजेलिस, 10 अगस्त

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को हॉलीवुड हिल्स के फॉरेस्ट लॉन कब्रगाह में अज्ञात स्थान पर दफनाया गया।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैक्सन को जिस जगह पर दफनाया गया है उसकी जानकारी केवल पॉप स्टार के परिजनों और कब्रगाह प्रबंधन को है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से जैक्सन को फॉरेस्ट लॉन के अज्ञात स्थान पर दफनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि आशंका इस बात की है कि जैक्सन के हजारों प्रशंसक उनकी कब्रगाह पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं या फिर कब्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही कारण है कि जहां पॉप स्टार को दफनाया गया है उस जगह के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

(IANS)

More from: samanya
748

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020