Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मणिपुर में 57 विद्रोहियों ने किया आत्मसमर्पण

57 rebels surrender in Manipur


16 दिसंबर 2011

इम्फाल।  मणिपुर में गुरुवार को विभिन्न विद्रोही गुटों के 57 विद्रोहियों ने मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की मौजूदगी में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मणिपुर के पुलिस प्रमुख वाई. जॉयकुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया, "आत्समर्पण करने वाले विद्रोहियों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नागालैंड-खपलांग, युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट और कुछ अन्य गुटों से सम्बंधित हैं।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विद्रोहियों ने इस मौके पर बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज सौंपे।

मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पण के लिए विद्रोहियों को तैयार करने और राज्य के गुमराह युवकों को पुनर्वास कार्यक्रमों के जरिए मदद करने पर पुलिस की सराहना की।

More from: samanya
27510

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020