Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वैश्विक एफडीआई में 16 प्रतिशत वृद्धि

fdi increase in global fdi

 
6 जुलाई 2012

विएना। यूरोजोन में जारी संकट के बावजूद वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में वर्ष 2011 में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 15.36 खरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रपट से सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूएन कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (यूएनसीटीएडी) द्वारा तैयार की गई 'वर्ल्ड इंवेस्टमेंट रिपोर्ट 2012' (विश्व निवेश रपट -2012) के मुताबिक धीमी वैश्विक आर्थिक विकास दर के कारण 2012 में वैश्विक एफडीआई में धीमी दर से वृद्धि का अनुमान है, जो 16 खरब डॉलर तक हो सकता है।

अमेरिका में 2011 में कुल 227 अरब डॉलर का एफडीआई आया था, जो कि 15 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 421 अरब डॉलर का एफडीआई आया।

चीन में एफडीआई का कुल आगमन 124 अरब डॉलर रहा, जो कि आठ प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। जबकि भारत में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 67 अरब डॉलर का एफडीआई आया।

गुरवार को जारी इस रपट में कहा गया है कि 2011 में लगभग 45 प्रतिशत निवेश विकासशील देशों में गया, और यह कुल 684 अरब डॉलर ठहरता है। यह राशि विकासशील देशों को गए निवेश में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

 

More from: samanya
31662

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020