HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

बुजुर्गो की जरूरतों के बारे में है 'सेकंड मैरिज डॉट कॉम'

21 जुलाई 2012

नई दिल्ली। गौरव पंजवानी अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म 'सेकंड मैरिज डॉट कॉम' में बुढ़ापे में शादी का सम्वेदशील मुद्दा उठा रहे हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म बुजुर्ग लोगों की भावनात्मक जरूरतों पर प्रकाश डालेगी। पंजवानी ने एक बयान में कहा, "समाज में पुनर्विवाह एक सामाजिक कलंक है, लेकिन अब युवा पीढ़ी की मानसिकता बदल रही है और वे अपने माता-पिता की भावनात्मक जरूरतों को समझने लगे हैं।"


उन्होंने कहा, "अगर उनके माता-पिता स्वयं को प्यार और शादी का दूसरा मौका देना चाहते हैं, तो वे इस बात से हिचकिचाते नहीं है।"
 

विन मेहता फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म युवाओं की बदलती मानसिकता के बारे में है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और जयपुर में हो रही है। यह अगस्त में प्रदर्शित होगी।

 


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms