
चंडीगढ़, 9 अगस्त
सेंसर बोर्ड ने विशाल भारद्वाज की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'कमीने' को बेशक 'ए' सर्किफिकेट दे दिया है लेकिन फिल्म के नायक शाहिद कपूर का कहना है कि यह फिल्म हर उम्र वर्ग के लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
शाहिद ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को अपने दिमाग पर जोर डालने के लिए मजबूर कर देगी। शाहिद ने कहा, "आमतौर पर फिल्मकार दर्शकों से कहते हैं कि वे अपना दिमाग घर पर छोड़कर उनकी फिल्म देखने पहुंचें लेकिन मैं यहां उन्हें दिमाग साथ लाने की सलाह दे रहा हूं। मैं जानता हूं कि 'कमीने' लोगों को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर देगी। "
ए-सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद विशाल भारद्वाज ने 'कमीने' का 1,110 प्रिंट जारी करने का फैसला किया है।
शाहिद ने कहा, "मेरा मानना है कि इस फिल्म के सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मैं इसे अपने लिए बहुत बड़ी फिल्म मान रहा हूं। मेरी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'जब वी मेट' के 927 प्रिंट जारी किए गए थे लेकिन 'कमीने' के 1100 प्रिंट जारी किए जा रहे हैं।"
(IANS)