HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

मल्लिका सहरावत ने हिस्‍स में दिये न्‍यूड सीन

20 अक्‍टूबर, 2010

मुंबई। सेक्‍सी एंड बोल्‍ड मल्लिका सहरावत की अदाओं का जलवा सबके सिर चढ़कर बोलता है। उनकी हर फिल्‍म में उनके बिंदास अंदाज की झलक देखने को मिलती है। फिर चाहे वो ख्‍वाहिश हो या‍ फिर मर्डर। मल्लिका की फिल्‍मों में गर्मागर्म सीन तो होते ही हैं। जेनिफर लिंच की फिल्म ‘हिस्स’ में मल्लिका अपने करियर के अब तक के सबसे हॉट सीन्‍स दिये गये हैं। बताया जाता है कि इस फिल्‍म में उन्‍होंने बगैर किसी बॉडी डबल के सारे न्यूड सीन खुद किए हैं। ऐसा तब है जब निर्माता रतन जैन और मल्लिका के भाई विक्रम लांबा लगातार इस बात की पैरवी कर रहे हैं कि इन दृश्यों में बॉडी डबल का उपयोग हुआ है।

वहीं फिल्‍म के सह-निर्माता गोविंद मेनन की राय इससे अलग हैं। मेनन कहते हैं कि ये सीन्‍स मल्लिका ने खुद किए हैं, वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं। यह पूछने पर कि क्या मल्लिका को किसी तरह का कोई ऐतराज तो नहीं था के जवाब में मेनन ने कहा कि एक महिला निर्देशक के साथ काम करने से मल्लिका काफी कंफर्टेबल थीं। यूं भी अगर हम विश्व सिनेमा का मुकाबला करना चाहते हैं तो सलमा हाएक या एंजेलिना जोली की तरह काम करना होगा।

मेनन ने कहा कि मल्लिका ने सिर्फ कीचड़ में रेंगने वाले सीन के लिए बॉडी डबल का इस्‍तेमाल इसलिये किया क्योंकि उस दिन काफी ठंड थी और इस तरह के सीन शारीरिक तौर पर तकलीफदेह साबित होते हैं। इसके अलावा इक्का-दुक्का खतरनाक स्टंट्स के लिए भी उन्होंने थोड़ी मदद ली है।’

मेनन ने एक और बात साफ कर दी है और वह यह, ‘नागिन के रूप में बदलाव लेने वाले सीन को वास्तविकता देने के बीच में कपड़े, जेवर इत्यादि शोभा नहीं देते। लिहाजा मल्लिका पर फिल्माए गए किसी भी सीन के क्लोजअप नहीं लिए गए हैं। इन्हें बेहद कलात्मक तरीके से फिल्माया गया है।’


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms