Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृश्चिक राशिफल 2019

वृश्चिक राशि के जातक अपने आप को इस वर्ष आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। आप में कल्पनाशीलता व सृजनशीलता बनी रहेगी। परंतु आपको धोखे मिलने के संकेत मिल रहे हैं इसीलिए सचेत रहने की आवश्यकता होगी। आपका हेल्थ इंडेक्स इस वर्ष 70% रहेगा। यह स्थिति आपकी सेहत के लिए ठीक दिख रही है परंतु फिर भी आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गर्भाशय से संबंधित पीड़ा हो सकती है और साइनस जैसी बीमारी होने के संकेत हैं।

इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 70% रहेगा। आपके कई नए मित्र बनेंगे और पुराने मित्रों से दूरी बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के अनुकूल बनने का प्रयास करेंगे। आप की प्रबल आकर्षण शक्ति से लोग प्रभावित होंगे तथा नए संबंध बनेंगे। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स 80% रहेगा। जो लोग अस्त्र शास्त्र का व्यापार करते हैं उनके लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। डॉक्टर, सर्जन, दंत चिकित्सक अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आय के नए स्रोतों का सृजन होगा। आप अज्ञात स्थानों में जा सकते हैं।

उपाय

1. स्वास्थ्य समृद्धि के लिए कन्याओं को दूध और मिशरी का दान करें।

2. पत्नी और परिवार का सम्मान करें।

3. वस्त्र, आभूषण व इत्र का दान करें।

4. गाय को हरी घास खिलाएँ।

सुख-शांति के उपाय

1. खेल, कसरत व खुली जगह में भ्रमण करें।

2. चित्रकला जैसे क्रिएटिव काम कर सकते हैं।

3. सज्जन लोगों से संपर्क स्थापित करें।

उदाहरण - क्रिकेटर विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को होता है। राशिफल के मुताबिक कोहली को इस वर्ष अपने किसी प्रिय से धोखा मिलने का संकेत मिल रहा है। वह परिस्थिति के अनुसार अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेंगे। उनकी कल्पना शक्ति बढ़ेगी। कोहली का हेल्थ इंडेक्स बता रहा है कि उनका रिप्रोडक्टिव सिस्टम नाजुक रहेगा। शरीर में असीम ऊर्जा का प्रवाह होगा जिसकी वजह से कई बार वह अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। उनके हैप्पीनेस इंडेक्स की बात करें तो इसके 80% रहने की संभावना है। आपके नए मित्र बनेंगे। आप सभी से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे। आपका करियर इंडेक्स इस वर्ष 90% रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36863

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020