Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेत्रियां भी कर सकती हैं पसंद की भूमिकाएं : प्राची

prachi-desai-bollywood-11032014
10 मार्च 2014
मुंबई|
'गुलाब गैंग' और 'क्वीन' जैसी महिला प्रधान फिल्मों को बॉक्सऑफिस पर मिल रही अप्रत्याशित प्रतिक्रिया को देखते हुए अभिनेत्री प्राची देसाई कहती हैं कि यह समय अभिनेत्रियों के लिए अनुकूल है। अभिनेत्रियां अब अपने पसंद की भूमिकाएं चुनने और निभाने के लिए स्वतंत्र हैं। प्राची आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'पुलिसगीरी' में दिखाई दी थीं।

प्राची ने रविवार को कपड़े की एक ब्रांड के नए संग्रह का अनावरण करने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सभी अभिनेत्रियों के लिए यह बहुत अच्छा दौर है। अब आपको अपने पसंद की फिल्में चुनने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हो सकता है किसी और समय या दौर में लड़कियां कोई फिल्म करने से पहले दो बार सोचती हों, लेकिन अब मुझे लगता है कि आप जो चाहते हैं, वह कर सकते हैं।"

प्राची छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक 'कसम से' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद पहली बार चर्चा में आई थीं और उन्होंने 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से फिल्मों में कदम रखा था।
More from: SocialMedia
36465

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020