Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

Kumbh Rashi 2020 - कुंभ राशिफल 2020 | Kumbh Rashifal 2020

Kumbh Rashifal 2020कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 मिलाजुला रहेगा। संभव है कि इस वर्ष उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किन्तु अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत आप इन चुनौतियों को दूर करने में सफल होंगें। आपकी राशि का शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि के 12वें भाव में प्रवेश करेगा, और पूरे साल इसी राशि में होगा। गुरु बृहस्पति 30 मार्च को मकर राशि के 12वें भाव में प्रवेश करेंगें और 14 मई को वक्री हो जाएंगें। इसी वक्री अवस्था में 30 जून को पुनः धनु राशि के ग्याहरवें भाव में वापस लौट जाएंगें। 13 सितंबर को मार्गी होकर 20 नवंबर तक 12वें भाव में पहुंच जाएंगें। राहु मध्य सिंतबर तक पंचम भाव में रहेंगें और चतुर्थ भाव में गोचर करेंगें। राशि स्वामी का बारहवें भाव में जाना अनेक यात्राओं का योग बनाता है। इनमें से कुछ यात्राएं मर्जी से तो कुछ अनमने तरीके से करनी पड़ेंगी। विदेश यात्रा की भी प्रबल संभावना है। सबसे अच्छी बात यह होगी कि सभी यात्राएं आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी।

कुंभ राशि 2020 में तीर्थ यात्राओं का संयोग भी बना रहा है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। अस्पताल जाने की नौबत भी आ सकती है। धर्म, कर्म, पुण्य कार्यों में विशेष धन खर्च होगा। धनलाभ और व्यय दोनों में अधिकता रहेगी। धन संबंधित लेन-देने सर्तक होकर करें। अध्यात्म से जुड़े विषयों पर जानकारी होगी। विदेशों में जाकर धर्म प्रचार का मौका मिल सकता है। शिष्यों की संख्या बढ़ेगी। 27 दिसंबर से स्वास्थ्य पर ध्यान दें ताकी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सके। इलाज पर धन खर्च हो सकता है। वर्तमान स्थान से दूर नए स्थान के योग बन रहे हैं। रिश्तों में आत्मीयता बनी रहे, इसके लिए परिजनों, इष्ट मित्रों को समय-समय पर उपहार देते रहें।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार करियर

कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरतापूर्वक सोचें। नौकरी में तबादले का योग है। ऑफिस में तनाव हो सकता है जिस वजह से नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है। व्यापार में साझेदारी है तो आराम मिलेगा। 30 जनवरी से 30 मार्च और 30 जून से 20 नवंबर के बीच सफलता के नए रिकॉर्ड बनेंगें।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

आर्थिक जीवन की बात करें तो कुंभ राशि वालों के लिए यह साल सामान्य रहेगा। धन निवेश और धन व्यय दोनों पर विशेष एहतियात बरतने की जरुरत है क्योंकि 12वें भाव में शनिदेव आपके बचत पर ग्रहण लगा सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार 30 मार्च से 30 जून के बीच बृहस्पति का गोचर 12वें भाव में रहेगा, जिस वजह से आय के साथ-साथ व्यय भी बढ़ जाएगा। 30 जून से 20 नवंबर के बीच आपको काफी हद तक सुकून महसूस होगा लेकिन 20 नवंबर के बाद खर्चे वाली स्थिति बनेगी। धन संबंधी कोई भी रिस्क लेने से बचें। इस वर्ष आय नियमित रहेगी लेकिन बचत या धन का सदुपयोग नहीं हो पाएगा।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। थोड़ी मेहनत करनी होगी। मध्य सितंबर के बाद जब राहु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा तब शिक्षा में रुकावट आ सकती है। 30 मार्च से 30 जून के बीच गुरु और शनि के प्रभाव के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए साल उपलब्धियों से भरा होगा। तकनीकी छात्रों को थोड़ी बाधा आ सकती है। विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों की मनोकामना पूरी होगी। मध्य सितंबर के बाद राहु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा तब शिक्षा के क्षेत्र में समस्याएं स्वतः दूर हो जाएगी। इसके बाद का समय शिक्षा के लिए अनुकूल होगा। अपनी मेहनत पर भरोसा करें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अच्छे परिणाम मिलेंगें।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

भविष्यकथन के अनुसार कुंभ राशिफल 2020 मिश्रित परिणामों वाला होगा। साल के पूर्वार्ध में जहां पारिवारिक मेलजोल बनेगा वहीं संतान को लेकर कोई समस्या आ सकती है या सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें आ सकती है। वर्ष के उत्तर्रार्ध में पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। कार्य में व्यस्तता रहेगी जिस वजह से परिवार को समय नहीं दे सकेंगें। इससे परिवार को शिकायत रहेगी। साल की शुरुआत शानदार होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संबंध सुधरेंगें और परिवार में शांति आएगी। मध्य सितंबर के बाद शांति में कमी आएगी क्योंकि राहु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में आएगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 28 मार्च से 01 अगस्त तक वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार वैवाहिक जीवन

कुंभ राशि 2020 के जातकों का यह वर्ष वैवाहिक जीवन के हिसाब से मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में कभी खुशी कभी गम जैसा मामला रहेगा। जनवरी से 30 मार्च के बीच गुरु बृहस्पति आपके एकादश भाव में रहकर सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि देंगे जिस वजह से वैवाहिक जीवन मधुरता एवं आपसी तालमेल के साथ चलता रहेगा। 30 जून तक का समय थोड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। लड़ाई झगड़ा और कलह की संभावना है। 30 जून से 20 नवंबर तक आपका संबंध उस मोड़ पर होगा जहां से प्रेम और बढ़ेगा। आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगें जिससे दांपत्य जीवन में बहार आएगी। इस वर्ष दाम्पत्य जीवन को लेकर धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा और समय के मुताबिक ढलना होगा। सितंबर मध्य तक राहु का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा जिस वजह से संतान के स्वास्थ्य पर असर होगा। संतान का भविष्य चिंतित करेगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष सर्तकता बरतनी होगी। संतान की तरक्की में कुछ बाधाएं आ सकती है।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम जीवन

कुंभ राशिफल 2020 में प्रेम संबंधों के लिए यह साल कुंभ राशि वालों के अनुकूल नहीं है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्रेमी को खुश रखें। साल के प्रारंभ में ही पांच राशियों का संयोग एकादश भाव में होने की वजह से प्रेम संबंध प्रभावित होंगें। कुछ नज़दीकी दोस्तों की वजह से टकराव बढ़ सकता है। संभावना है कि आपका आकर्षण एक से अधिक लोगों से हो सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखें और किसी एक के प्रति वफादार रहें अन्यथा परेशानियों से घिर सकते हैं। फरवरी से मार्च के बीच की अवधि सुखद परिणाम ला सकती है। सिंगल लोगों के डबल होने की संभावना बढ़ सकती है। मार्च से जून तक का समय अमंगलकारी होगा। 30 जून से 20 नवंबर का समय वरदान साबित होगा। प्रेम जीवन में निखार और गहराई आएगी। कहीं दूर घुमने की योजना बन सकती है। 20 नवंबर के बाद का समय थोड़ा विपरीत लग रहा है इसलिए संयम का परिचय दें।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

कुंभ राशिफल 2020 में इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। कुंभ राशि का स्वामी शनि 24 जनवरी को 12वें भाव में प्रवेश करेगा और पूरे साल इसी भाव में रहेगा। इस वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। अनिद्रा, नेत्र रोग, पेट की बीमारियां परेशान करेंगी। सुकून की बात यह है कि किसी बड़ी बीमारी का सामना नहीं करना होगा। बस खान-पान और दिनचर्या को नियमित और नियंत्रण में रखें। योगाभ्यास और व्यायाम करें जिससे शरीर उर्जावान बना रहे। अत्यधिक तला भुना या वसायुक्त भोजन आपके शरीर को मोटापे का शिकार बना सकता है। सूर्य की किरणों को ग्रहण करें, इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में होती है।

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार उपाय

  • श्री यंत्र की स्थापना कर नियमित पूजा करें।
  • मां महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
  • गौमाता को आटे का पेड़ा खिलाएं।
  • गौशाला में गौदान करें।
  • महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें।
  • गरीबों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
  • गरीबों की मदद करें।

उम्मीद है ऊपर दी गई कुंभ राशि 2020 की जानकारी आपको पसंद आयी होगी। हम आपके मंगल भविष्य की कामना करते हैं।

More from: Jyotish
36905

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020