7 अगस्त 2012
मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कोम की ओलम्पिक में सफलता के लिए उनका अभिवादन किया है। उन्होंने कहा कि वह बीते सालों के दौरान ओलम्पिक में भारत के बढ़ते पदकों की संख्या देखकर खुश हैं।
कोम ने सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाकर लंदन ओलम्पिक गेम्स में देश के लिए चौथा पदक सुनिश्चित कर लिया है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "देश के दूरस्थ पूर्वी क्षेत्र मणिपुर की रहने वाली मैरी कोम ने मुक्केबाजी में एक मजबूत विरोधी के खिलाफ जीत हासिल कर अब भारत के लिए कम से कम एक और पदक की जीत सुनिश्चित कर दी है।"
उन्होंने कहा, "मैरी कोम का जीवन अद्भुत रहा है और उनकी कहानी फेयरी टेल जैसी है। वह यहां तक पहुंचने के लिए जिन परिस्थितियों से होकर गुजरीं उनकी कल्पना करना मुश्किल है। दो बच्चों की मां ने भारत के लिए मुक्केबाजी में उतरने का निर्णय लिया और उन्होंने देश को कई बार अद्भुत जीत दिलायी।"
अमिताभ ने कहा, "वह बहुत खराब स्थितियों में रही हैं और उन्होंने किसी निजी या सरकारी खेल एजेंसी की मदद के बिना अपनी जगह बनाई। वह मुक्केबाजी के प्रति अपनी इच्छाशक्ति और प्यार की वजह से 2012 लंदन ओलम्पिक में एक पदक विजेता के रूप में उभरी हैं। जिसके लिए उन्हें सम्मान मिला है।"
बिग बी ने बीते सालों के दौरान ओलम्पिक में भारत की बढ़ती पदक संख्या पर खुशी जतायी। साल 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में भारत को तीन पदक मिले थे। लंदन ओलम्पिक में उसके पदक पहले ही बढ़कर चार हो गए हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।