Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लुंगी में आकर्षक लग रहे थे केविन : दीपिका

deepika-padukone-bollywood-30042014
30 अप्रैल 2014
नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक पुरस्कार समारोह के दौरान हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी के साथ 'लुंगी डांस' गाने पर नृत्य किया था। दीपिका कहती हैं कि केविन लुंगी में काफी आकर्षक लग रहे थे। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द इयर पुरस्कार समारोह में मंगलवार को दीपिका को 'इंटरटेनर ऑफ द इयर' का पुरस्कार मिला है। इस दौरान केविन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैंनें लुंगी में इतना आकर्षक व्यक्ति नहीं देखा।"

साल 2013 में लगातार चार हिट फिल्में देने वाली दीपिका को पिछले हफ्ते टांपा बे, फ्लोरिडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में भी 'इंटरटेनर ऑफ द इयर' के पुरस्कार से नवाजा गया।

आईफा में केविन ने दीपिका को न सिर्फ आईफा की ट्रॉफी दी, बल्कि लुंगी बांधकर 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'लुंगी डांस' पर दीपिका के साथ नृत्य भी किया।

एनडीटीवी इंडियान ऑफ द इयर पुरस्कार समारोह में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने दीपिका को पुरस्कृत किया।

दीपिका की आने वाली फिल्में 'हैप्पी न्यू इयर' और 'फाइंडिंग फैनी' हैं।
More from: Khabar
36742

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020