HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

युवराज को कैंसर नहीं, अमेरिका में चल रहा ट्यूमर का इलाज

Subscribe Magazine on email:    
युवराज को कैंसर नहीं, अमेरिका में चल रहा ट्यूमर का इलाज

7 फरवरी 2012

नई दिल्ली/मुम्बई | क्रिकेट स्टार युवराज सिंह के निजी चिकित्सक नीतीश रोहतगी ने सोमवार को कहा कि युवराज फेफड़े के कैंसर से पीड़ित नही हैं। रोहतगी के मुताबिक युवराज को एक प्रकार का ट्यूमर है, जिसका इलाज सम्भव है। रोहतगी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि युवराज 10 सप्ताह के भीतर मैदान पर नजर आएंगे। रोहतगी के बयान से एक दिन पहले युवराज के फिजियो जतिन चौधरी ने यह खुलासा किया था कि उन्हे फेफड़े का कैंसर है और वह इसी का इलाज अमेरिका में करा रहे हैं।

अक्टूबर में हालांकि युवराज की मां शबनम सिंह ने कहा था कि युवराज को एक प्रकार का ट्यूमर है लेकिन इससे उनके बेटे को कोई खतरा नहीं है।

रोहतगी ने कहा, "युवराज एक प्रकार के ट्यूमर से पीड़ित हैं, जिसे जर्म सेल ट्यूमर कहा जाता है। वह फेफड़े के कैंसर से पीड़ित नहीं हैं। उनके फेफड़ों के बीच जर्म सेल ट्यूमर है, जिसका इलाज सम्भव है। इस स्थिति को एस्ट्रागोनाडाल सेमिनोमा कहा जाता है।"

"ट्यूमर युवराज के फेफड़ों के बीच है और इसे किसी भी लिहाज से फेफड़े का कैंसर नहीं कहा जा सकता। यह कैंसर का रूप धारण कर सकता था लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि इसका पता समय से चल गया है और इसका इलाज भी सम्भव है। इस बीमारी से युवराज का करियर किसी प्रकार प्रभावित नहीं होगा।"

खेल मंत्रालय व बीसीसीआई ने की मदद की पेशकश :

युवराज 'कैंसर' से पीड़ित हैं या नहीं, यह अलग मुद्दा है लेकिन इस स्टार क्रिकेट खिलाड़ी का गम्भीर रूप से बीमार होना आम लोगों के लेकर राजनीति, खेल और फिल्म से जुड़ी हस्तियों के लिए दुख का विषय है।

यही कारण है कि इन क्षेत्रों की कई हस्तियों के साथ-साथ केंद्र सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मुश्किल समय में विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे युवराज के साथ खड़े होकर उनकी बेहतरी के लिए दुआ की है और मदद का भरोसा दिया है।

सरकार की ओर से केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने इन दिनों अमेरिका में कीमोथेरेपी करा रहे युवराज को सरकारी मदद का आश्वासन दिया है।

माकन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया है, "युवराज के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं! मैंने अधिकारियों से युवराज की जरूरतों का पता लगाने के लिए कहा है। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए और सरकार उनकी मदद करेगी।"

युवराज के फिजियो जतिन चौधरी ने रविवार को यह जानकारी दी थी। गत अक्टूबर में युवराज को ट््यूमर होने का पता चला था लेकिन उनके परिवार ने उस समय बताया कि यह ट्यूमर घातक नहीं है।

बीसीसीआई ने युवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बोर्ड युवराज के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है और उनके स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर जानकारी देता रहेगा।

साथ ही साथ बोर्ड ने मीडिया से युवराज के परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है। बोर्ड के मुताबिक युवराज का परिवार इस चहेते खिलाड़ी के लिए मीडिया के प्यार की इज्जत करता है लेकिन इस समय उसे निजता की जरूरत है।

पिता ने कहा, चैंपियन की तरह वापसी करेगा :

इस बीच, युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि उनका बेटा एक चैम्पियन खिलाड़ी की तरह भारतीय टीम में वापसी करेगा। योगराज, जो खुद भी भारत के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं, ने अपने बेटे का सहयोग करने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद किया।

योगराज ने कहा, "युवराज की कीमोथेरेपी पूरी हो गई है और अब वह दवा ले रहे हैं। डॉक्टर उनके फेफड़े के कैंसर को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं। उनका कहना है कि युव्वी एक चैम्पियन की तरह वापसी करेगा।"

योगराज ने कहा कि कीमोथेरेपी परीक्षण से उनके बेटे को काफी आराम है। बकौल योगराज, "कीमोथेरेपी से युवराज को फायदा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद युवराज सुदृढ़ होकर लौटेंगे।"

युवराज की इस बीमारी की खबर से क्रिकेट ही नहीं बल्कि राजनीति, फिल्म और टेनिस जगत की हस्तियां परेशान हैं। एक तरफ जहां इन दिग्गजों ने युवराज की बीमारी को लेकर हैरानी जताई है वहीं दूसरी ओर सबने इस बेहतरीन खिलाड़ी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सबने की जल्द स्वस्थ होने की कामना :

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी, भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और युवराज के साथ खेल चुके केरल के खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट्स के जरिए युवराज के लिए अपनी चिंता को जगजाहिर किया है।

मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है, "युवराज की बीमारी की खबर सुनकर दुख हुआ। वह जुझारू इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही इस बीमारी से उबर जाएंगे और देश सेवा करेंगे।"

उमर ने ट्विटर पर लिखा है, "युवराज देश के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जो क्रिकेट को रोमांचक बनाते हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।"

भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य बोपन्ना ने ट्विटर पर लिखा है कि वह युवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। बकौल बोपन्ना, "मेरी प्रार्थना और शुभकामनाएं युवराज के साथ हैं। वह शीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके साथ होंगे।"

इसी तरह श्रीसंत ने लिखा है, "युव्वी की बीमारी के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम सब उनकी बेहतरी के लिए प्रार्थना करते हैं।"

मेलबर्न में रविवार को खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "युवराज हमारी टीम के अभिन्न सदस्य हैं। वह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और साथ ही एक उपयोगी गेंदबाज हैं। हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

बॉलीवुड महानायक अभिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि है कि वह युवराज सिंह की बीमारी के बारे में जानकर हैरान हैं। अमिताभ के मुताबिक वह युवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अमिताभ ने अपनी टिप्पणी में कहा, "युवराज के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सुनकर मैं हैरान हूं। युवराज अगर आप यह पढ़ रहे हों तो आपको बता दूं कि हम सब आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।"



28800
ताजातरीन / What's Hot
आईपीएल में कालेधन की जांच कर रहा है (ईडी): प्रणब
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
ऑटिस्टिक बच्चों में मस्तिष्क क्रियाओं को सक्रिय करता हैं ऑक्सीटोसिन
अखिलेश विधानमंडल सत्र के बाद मिलेंगे सांसदों व विधायकों से
साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
ममता ने मीरा, कलाम, गोपाल गांधी का समर्थन किया
श्रीलंका में तमिल कैदी भूख हड़ताल पर
अंधेरे से डरते हैं बीबर
   
 
मनोरंजन
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
अमेरिकी अभिनेत्री मिली साइरस के दोस्तों का मानना है कि वह अपनी छरहरी काया को हासिल करने के लिए इन दिनों खाने-पीने और व्यायाम पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
 साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
 अंधेरे से डरते हैं बीबर
 बुरा किरदार करना चाहती हैं स्टीवर्ट
 बचपन में टूटा था साइरस का दिल
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!