HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
मैं सिर्फ टी-20 का ही खिलाड़ी नहीं: यूसुफ

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 9 फरवरी

यूसुफ पठान को ट्वेंटी 20 के खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है, लेकि‍न उन्‍होंने दलीप ट्राफी फाइनल में दोहरा शतक जमाकर यह साबित कर दिया कि वे लंबी पारी भी खेल सकते हैं। इस पारी के बाद पठान चाहते हैं कि इस प्रदर्शन के बाद उनके ऊपर से यह 'टी 20 का टैग' हटा लिया जाए।

टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले यूसुफ को अपने पहले दोहरे शतक के जरिये अपनी टीम को जीत दिलाकर काफी खुश हैं। लेकिन, इस सबसे ज्‍यादा वे इति‍हास रचकर खुश हैं। बड़ौदा के इस आलराउंडर ने कहा कि निश्चित रूप से करियर की सबसे अच्छी पारी भी है क्योंकि पहली पारी में मैंने 108 और फिर दूसरी में दोहरा शतक जमाया। लेकिन मैं इससे पहले भी प्रथम श्रेणी में 187 रन की पारी खेल चुका हूं जिसमें मैंने 10 विकेट भी चटकाए थे, जो इससे पहले मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। अब उम्मीद लगाए हूं कि शायद मेरे नाम से 'ट्वेंटी 20 टैग' हट जाए।

पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्राफी के फाइनल में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ यूसुफ पठान के दोहरे शतक की बदौलत तीन विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था क्योंकि अब तक कोई भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई भी टीम 536 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत नहीं सकी है। यूसुफ से यह पूछे जाने पर कि क्या यह पारी उनके नाम पर लगा 'ट्वंटी 20' टैग हटाने में मदद करेगी तो उन्होंने कहा, 'पता नहीं यह टी 20 का टैग मेरे नाम पर क्यों लगा हुआ है। हम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादातर चार दिवसीय मैच ही खेलते हैं। इसमें हालांकि 50 ओवर और टी 20 मैच भी शामिल होते हैं, लेकिन रणजी, दलीप ट्राफी में हम लंबे प्रारूप का क्रिकेट ही खेलते हैं।'



7199
ताजातरीन / What's Hot
सचिन ने हमेशा ही हम सभी को गौरवान्वित किया है: बिग बी
अमिताभ और अभिषेक के बाद श्वेता नंदा भी ट्विटर पर
हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है 'वन्स अपान ए..' : अजय
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध