Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

याहू, फेसबुक में पेटेंट समझौता

yahoo facebook patent deal


7  जुलाई 2012

वाशिंगटन।  याहू और फेसबुक अपने पेटेंट उल्लंघन से सम्बंधित मुकदमे के सम्पूर्ण निपटारे के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस समझौते के तहत दोनों की साझेदारी का और विस्तार होगा। इसके तहत दोनों संयुक्त विज्ञापन अभियान चलाएंगे और अपने कुछ महत्वपूर्ण पेटेंटों पर एक-दूसरे को साझा अधिकार देंगे।

याहू और फेसबुक के बोर्ड ने समझौते को मंजूरी दे दी है, जिसकी घोषणा शुक्रवार को होगी। इस समझौते के तहत किसी भी पक्ष द्वारा नकदी का हस्तांतरण नहीं किया जाएगा।

याहू ने मार्च में फेसबुक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और उसपर 10 पेटेंटों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। फेसबुक ने अप्रैल में याहू के खिलाफ जवाबी मामला दर्ज कराया था।


 

More from: SocialMedia
31700

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020