Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिला ने जीते 4.70 लाख डॉलर

women win 4.70 lakh doller

26 जून 2012

टैलीन।  बारिश की वजह से एक कैसिनो में शरण लेने वाली एक बुजुर्ग एस्टोनियाई महिला की किस्मत उस वक्त चमक उठी, जब वह कैसिनो में 4,70,000 डॉलर का जैकपॉट जीत गई। एक स्थानीय मीडिया की रपट के अनुसार महिला अपने लिए फ्राइंग पैन खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। जैकपॉट जीतने वाली 63 वर्षीय महिला ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सोमवार को समाचार पत्र 'मालेहट' को कहा कि यह उसकी जिन्दगी का सबसे खुशियों भरा दिन था।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार महिला ने बताया, "मैंने उस दिन कैसिनो में जाने की योजना नहीं बनाई थी।" वह एस्टोनियोई कैसिनो व्यापार के अब तक के सबसे बड़े जैकपॉट की विजेता बनी हैं।

महिला ने बताया, "मैं फ्राइंग पैन खरीदने के लिए शॉपिंग मॉल जा रही थी, लेकिन रास्ते में बारिश शुरू हो जाने की वजह मैं और मेरे पति कैसिनो में रूक गए। यह सब खेलने के एक घंटे के भीतर हो गया।"

समाचार पत्र के अनुसार महिला और उसके पति ने यह पैसा विश्व भ्रमण पर खर्च करने की योजना बनाई है।


 

More from: Rang-Rangili
31461

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020