24 मई 2011
लंदन। किसी युगल की सगाई और शादी के बीच अधिकतम कितने समय का अंतर हो सकता है। छह महीने, एक वर्ष, दो वर्ष या फिर अधिकतम तीन वर्ष लेकिन ब्रिटेन में एक युगल ने सगाई के 28 वर्ष बाद शादी रचाई।
इवान ब्राउन (63) और बारबरा फर्लागर (55) पहली बार 1981 में मिले थे। एक ही अस्पताल में काम करते हुए दोनोंे के बीच प्यार हुआ और दोनों ने सगाई करने का फैसला किया लेकिन शादी के मंडप तक पहुंचते-पहुंचते दोनोंे को 28 वर्ष लग गए।
आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण ब्राउन और बारबरा की शादी में इतना विलम्ब हुआ। इसके पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। दरअसल, दोनों अपने काम में इतने व्यस्त थे कि शादी का समय ही नहीं निकाल पाए।
दोनों को अपने सम्बधों पर इतना भरोसा था कि उनके बीच शादी का बंधन आड़े नहीं आया। अब जबकि दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं, बारबरा ने कहा कि काम के बोझ के कारण दोनों को पति-पत्नी बनने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
हैरानी की बात यह है कि ब्राउन और बारबरा को नौकरी से अवकाशप्राप्ति के बाद ही शादी के लिए लिए समय मिला। शादी के बाद यह जोड़ा चैनल आईलैंड्स पर हनीमून के लिए गया।