HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

उप्र चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, मतदान बुधवार को

Subscribe Magazine on email:    
उप्र चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, मतदान बुधवार को

7 फरवरी 2012

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शाम पांच बजे तक करीब सौ जनसभाएं कर धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमले किए। पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा। पहले चरण के मतदान से करीब 48 घंटे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को वाराणसी में संवाददाता सम्मेलन करके विरोधियों को चुनाव में कांग्रेस को हल्के में न लेने का संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से खड़ी होकर पिछले विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगी। राहुल ने बाद में जौनपुर और गाजीपुर में जनसभाएं कीं।

मायावती ने चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए सोमवार को फिर से दोहराया कि कांग्रेस अगर उत्तर प्रदेश की सत्ता में आ गई तो फिर से बेरोजगारी और गरीबी बढ़ जाएगी।

उन्होंने लोगों को चेताते हुए कहा कि, 'उत्तर प्रदश में सबसे ज्यादा करीब 40 साल तक कांग्रेस ने शासन किया है और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश पिछड़ा और यहां गरीबी-बेरोजगारी बढ़ी। लोगों को रोजी रोटी के लिए दूसरे प्रांतों में जाना पड़ा।' मायावती ने कुशीनगर और गोरखपुर में जनसभाएं कीं।

समाजवादी पार्टी(सपा) मुखिया मुलायम सिंह ने मायावती सरकार को भ्रष्टतम करार देते हुए कहा कि, 'मैंने बसपा सरकार जैसी भ्रष्ट सरकार अपने जीवन में कभी नहीं देखी। सरकार ने पूरे शासनकाल के दौरान केवल जनता के पैसे को लूटा है।' मुलायम ने आजमगढ़ और मऊ में जनसभाएं की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सपा और कांग्रेस पर परिवारवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि, 'सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का एक मात्र सपना अपने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। चिदम्बरम, प्रणब मुखर्जी मंत्री तो बन सकते हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना भी नहीं देख सकते।' गडकरी ने बलिया, संतकबीर नगर और गाजीपुर में जनसभाएं की।

भाजपा नेता उमा भारती ने बाराबंकी, फैजाबाद और आजमगढ़ में, राजनाथ सिंह ने अम्बेडकरनगर और गाजीपुर में चुनावी जनसभाएं की।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फैजाबाद, बहराइच और सीतापुर में और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बस्ती और गोंडा में जनसभाएं की।

केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गोरखपुर और महाराजगंज, सांसद राजबब्बर ने सीतापुर और फैजाबाद, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बहराइच और इलाहाबाद, सांसद मोहम्मद अजहरद्दीन ने गोंडा में प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की। जनक्रांति पार्टी(राष्ट्रवाद) के संरक्षक कल्याण सिंह ने सीतापुर और हरदोई में जनसभाएं की।

पहले चरण में जिन 10 जिलों में मतदान होगा, उसमें बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

जिन 55 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है उसमें से 30 बसपा, 18 सपा, 4 भाजपा और 3 कांग्रेस के कब्जे में है।

पहले चरण में मैदान में उतरे कुल 867 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.70 करोड़ है, जिसमें पुरुषों की संख्या करीब 92 लाख और महिलाओं की संख्या करीब 77 लाख है। इस चरण में 13186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
 
फोटो साभार: न्यज़24


28799
ताजातरीन / What's Hot
आईपीएल में कालेधन की जांच कर रहा है (ईडी): प्रणब
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
ऑटिस्टिक बच्चों में मस्तिष्क क्रियाओं को सक्रिय करता हैं ऑक्सीटोसिन
अखिलेश विधानमंडल सत्र के बाद मिलेंगे सांसदों व विधायकों से
साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
ममता ने मीरा, कलाम, गोपाल गांधी का समर्थन किया
श्रीलंका में तमिल कैदी भूख हड़ताल पर
अंधेरे से डरते हैं बीबर
   
 
मनोरंजन
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
अमेरिकी अभिनेत्री मिली साइरस के दोस्तों का मानना है कि वह अपनी छरहरी काया को हासिल करने के लिए इन दिनों खाने-पीने और व्यायाम पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
 साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
 अंधेरे से डरते हैं बीबर
 बुरा किरदार करना चाहती हैं स्टीवर्ट
 बचपन में टूटा था साइरस का दिल
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!