Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उज्जैन में विहिप नेता को गोली मारी, निषेधाज्ञा लागू

unknown-person-shot-vishwa-hindu-parishad-leader-in-ujjain-05201127
27 मई 2011

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चार अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को विश्व हिंदु परिषद (विहिप) के नेता भेरुलाल टांक को गोली मार दी। उनका गम्भीर हालत में इंदौर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। टांक के परिजनों ने प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) पर हमले का आरोप लगाया है। तनाव फैलने की आशंका के मद्देनजर इलाके में निषेधाज्ञा लगा दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह नरवरिया ने बताया कि नागदा के बिरलाग्राम में चार लोगों ने विहिप नेता टांक को गोली मारी। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं।

टांक के परिजन बाबू लाल टांक का आरोप है कि इस हमले में सिमी से जुड़े कुछ लोगों का हाथ है। उन्होंने बताया कि भेरुलाल विहिप नेता होने के साथ पत्रकार हैं। वह सिमी की गतिविधियों और इससे जुड़े लोगों को बेनकाब करता थे। इसके लिए उन्हें कई बार धमकी भी मिल चुकी थी।

टांक पर हमले के बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने नागदा के बाजार बंद करा दिए। नागदा में तनाव बढ़ने से वहां निषेधाज्ञा लगा दी गई है।

उज्जैन क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मयंक जैन ने को बताया कि हमले के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मालूम हो कि उज्जैन जिले के विभिन्न स्थानों सें सिमी से जुड़े लोगों का नाता रहा है। यही नहीं उन्हेंल, नागदा, महीदपुर से सिमी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

More from: Khabar
21069

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020