HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

मैं सुरक्षा लौटा रहा हूं: उद्धव ठाकरे

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

मुंबई, 10 फरवरी

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह अपनी सुरक्षा खुद लौटा रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के उद्धव की सुरक्षा वापस लेने की धमकी दी थी।

उद्धव ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर हमला जारी रखते हुए कहा कि मुंबई में दो ही सुरक्षित लोग है, जिनमें एक शाहरुख हैं और दूसरा 26/11 का आरोपी अजमल आमिर कसाब।

उद्धव ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा, "मेरी सुरक्षा वापस लेने की बात कहने का चव्हाण क्या आशय है? मैं खुद अपनी सुरक्षा लौटा रहा हूं। मेरी सुरक्षा कसाब को मिल सकती है।"

उद्धव ने कहा कि मुंबई में दो व्यक्ति सबसे अधिक सुरक्षित है, जिनमें एक शाहरुख खान हैं और दूसरा कसाब।

बुधवार सुबह उद्धव के आवास पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इस संबंध में शिवसेना के प्रवक्ता नीलम गोरे ने कहा, "हमने सुरक्षा के लिए नहीं कहा था। ये तभी यहां से जाएंगे जब राज्य सरकार उन्हें आदेश देगी।"

उधर, मुंबई में सिनेमाघरों पर हमला करने वाले शिवसेना के 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यकर्ताओं ने उन सिनेमाघरों को निशाना बनाया था जहां शाहरुख अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' प्रदर्शित होने वाली है।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुबह तक 1,023 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को दंगा फैलाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कांदीवली पूर्व में ब्रॉडवे सिनेमाघर पर भी हमला किया था।



7210
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष