HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

'बच्चों से जुड़े मामले में मीडिया के लिए हो दिशानिर्देश'

Subscribe Magazine on email:    

8 फरवरी 2012

नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय ने फलक एवं बच्चों से सम्बंधित ऐसे मामलों में तथ्यों का खुलासा करने एवं मीडिया को दिशा निर्देश देने के लिए बुधवार को राज्य सरकार से एक समिति का गठन करने के लिए कहा। न्यायालय ने ऐसे मामलों में मीडिया पर नियंत्रण के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए.के. सीकरी एवं न्यायमूर्ति आर.एस. एंडलॉ की खंडपीठ ने मीडिया को दिशा निर्देश देने के लिए दिल्ली सरकार से एक समिति का गठन करने के लिए कहा जिससे इसकी प्रारम्भिक रपट सात मार्च तक आ सके।

गम्भीर रूप से घायल दो वर्ष की फलक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 18 जनवरी को भर्ती किया गया था। बच्ची के शरीर पर मानव दांत के निशान भी थे।

इस समिति में बाल न्याय बोर्ड के प्रमुख, केंद्र एवं दिल्ली सरकार, 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड्स राइट्स', भारतीय प्रेस परिषद, मीडिया और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

एक अधिवक्ता की फलक जैसे मामले में मीडिया के कवरेज पर दिशा निर्देश की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने केंद्र एवं राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

याचिका में फलक एवं उसे एम्स लाने वाले 15 वर्षीय किशोरी को लेकर मीडिया में मची खलबली की तरफ संकेत किया गया था।

याचिकाकर्त्ता ने कहा, "मीडिया के कवरेज ने दोनों बच्चों के जीवन को इस हद तक सनसनीखेज बना दिया है कि दोनों बच्चे इस घटना को कभी भुला नहीं पाएंगे।"



28864
ताजातरीन / What's Hot
आईपीएल में कालेधन की जांच कर रहा है (ईडी): प्रणब
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
ऑटिस्टिक बच्चों में मस्तिष्क क्रियाओं को सक्रिय करता हैं ऑक्सीटोसिन
अखिलेश विधानमंडल सत्र के बाद मिलेंगे सांसदों व विधायकों से
साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
ममता ने मीरा, कलाम, गोपाल गांधी का समर्थन किया
श्रीलंका में तमिल कैदी भूख हड़ताल पर
अंधेरे से डरते हैं बीबर
   
 
मनोरंजन
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
अमेरिकी अभिनेत्री मिली साइरस के दोस्तों का मानना है कि वह अपनी छरहरी काया को हासिल करने के लिए इन दिनों खाने-पीने और व्यायाम पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
 साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
 अंधेरे से डरते हैं बीबर
 बुरा किरदार करना चाहती हैं स्टीवर्ट
 बचपन में टूटा था साइरस का दिल
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!