Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शुक्र है मंत्री समूह की बैठक टली, नहीं बढ़ी रसोई गैस की कीमत

minister meeting postponed

16 सितम्बर 2011

नई दिल्ली । रसोई गैस की आपूर्ति सीमित करने और कीमत बढ़ाने पर विचार करने के लिए शुक्रवार को होने वाली मंत्रियों के समूह की बैठक अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई है। इसकी वजह तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) का राजनीतिक दबाव माना जा रहा है, जो कीमत वृद्धि के खिलाफ है।

रसोई गैस और केरोसिन की कीमत बढ़ाने की कार्यदल की सिफारिश पर चर्चा के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक शुक्रवार को होने वाली थी। लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। यह तीसरी बार है जब राजनीतिक दबाव के बीच मंत्रियों के समूह की बैठक स्थगित की गई। अगली बैठक के लिए फिलहाल कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

कार्यदल ने प्रत्येक परिवार को साल में रसोई गैस के केवल चार सिलेंडर रियायती दरों पर देने और इसके बाद प्रत्येक सिलेंडर के लिए बाजार मूल्य की कीमत लेने की सिफारिश की है। देशभर में औसत परिवार हर साल 20-30 सिलेंडर का इस्तेमाल करता है।

दिल्ली में रसोई गैस का एक सिलेंडर रियायती दरों पर 395 रुपये का मिलता है, जबकि इसका बाजार मूल्य 700 रुपये है।

More from: samanya
25022

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020