HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

आसान नहीं था 'तीन पत्‍ती' के जुआघर फिल्‍माना

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 10 फरवरी

फिल्म ‘तीन पत्ती’ के लिए जुआघर के दृश्य शूट करने के लिए फिल्मकार को खासी मशक्कत करना पड़ी। फिल्म की निर्माण डिजाइनर आएशा पुनवानी कहती हैं कि शूटिंग के लिए सेट तैयार करना एक अजीब अनुभव रहा।

पुनवानी ने एक साक्षात्कार में कहा, "फिल्म ‘तीन पत्ती’ में जुआघरों को फिल्माना एक अजीब विचार था और चूंकि भारत में जुआ खेलना गैरकानूनी है इसलिए जुए के वास्तविक अड्डे मिल पाना बहुत कठिन था। जो अड्डे मिले भी वहां तक किसी के संपर्क के द्वारा ही पहुंच सकते हैं और हम सभी महिलाएं थीं इसलिए हमारा लिए वहां पहुंचना मुश्किल था।"

पुनवानी ने विकल्प के रूप में रेलगाड़ियां खड़ी करने के अहातों, नौसेना के बेकार पड़े अहातों, बंद पड़ी फैक्ट्रियों और मिलों को जुआघर में तब्दील किया।

लीना यादव के निर्देशन में बनी ‘तीन पत्ती’ 26 फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म की कहानी एक गणितज्ञ के इर्द-गिर्द घूमती है। गणितज्ञ की भूमिका में महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

अम्बिका हिंदूजा ने इस फिल्म का निर्माण किया है। अमिताभ के साथ हॉलीवुड के प्रख्यात कलाकार बेन किंग्सले ने भी इसमें अभिनय किया है। अन्य कलाकारों में आर. माधवन, राइमा सेन और श्रद्धा कपूर शामिल हैं।

पुनवानी ने बताया कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में जबकि कुछ हिस्सा इंग्लैंड में फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के 12 दृश्यों को दुबई में शूट करना था लेकिन इन्हें भारत में ही शूट कर लिया गया। पुनवानी इससे पहले ‘खोसला का घोसला’, ‘ब्लफमास्टर’ और ‘मानसून वेडिंग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।



7209
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष