Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिर एक हुए टेलर-हैरी!

talyor and harry spending time


 24 जनवरी 2013

लंदन। गायिका टेलर स्विफ्ट और गायक हैरी स्टाइल्स के बीच फिर सुलह हो गई है। पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे इस जोड़े के बीच इस महीने की शुरुआत में गर्मागर्म बहस हुई थी।


वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इन दोनों ने मतभेद दूर कर लिए हैं और फ्रांस के कान्स स्थित आगामी 'एनआरजे म्यूजिक अवार्ड' में साथ-साथ नजर आएंगे।


एक सूत्र ने कहा, "टेलर को यह अहसास हो गया है कि वह कुछ ज्यादा गुस्से में थीं। अब वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा निश्चिंत हो गई हैं। वह बिना कुछ सोचे अब इस रिश्ते का ज्यादा आनंद लेना चाहती हैं।


सूत्र ने कहा, "हैरी एक ऐसे इंसान नहीं हैं जिनके साथ कोई लम्बे समय तक झगड़ा कायम रख सकता है। टेलर उनकी निजता का सम्मान करती हैं और और ये दोनों के लिए अच्छा है। नए साल पर क्या हुआ यह पुरानी बात हो चुकी है।"


 

More from: Entertainment
34430

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020