Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अर्थपूर्ण भूमिकाएं करना चाहती हूं : सन्नी लियोन

sunny leone wants to meaningful role and sunny next flim is ragani mms 2

3 सितम्बर 2012

कोलकाता।  बॉलीवुड में फिल्म 'जिस्म-2' से कदम रखने वाली सन्नी लियोन अब विविधताभरी भूमिका करना चाहती हैं जिससे मुख्यधारा की फिल्मों में वह खुद को स्थापित कर सकें।


सन्नी ने कहा, "अब मेरा पूरा ध्यान बॉलीवुड पर है। मैं कुछ अलग तरह की और विविधता वाली भूमिका करना चाहती हूं विशेषकर अर्थपूर्ण भूमिकाएं। मैं खुद को मुख्यधारा की सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित करना चाहती हूं।"


भारतीय और कनाडा मूल की 31 वर्षीय सन्नी ने कहा, "बॉलीवुड में सफल होने के वास्ते मेरी योजना अगले दो-तीन साल तक यहीं रहने की है। यहां मैं अपनी प्रतिभा का 100 प्रतिशत दूंगी।"


कनाडा के ओंटेरियो में पंजाबी परिवार में जन्मी सन्नी वर्ष 2001 से ही अंतर्राष्ट्रीय वयस्क फिल्म उद्योग में सुपरस्टार रह चुकी हैं। पोर्न स्टार के रूप में उनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैशन पत्रिका मैक्सिम ने वर्ष 2010 में सन्नी को दुनिया के 12 पोर्नस्टार में शुमार किया था।


सन्नी ने अमेरिका के कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया था लेकिन भारत में 'बिग बॉस-5' में हिस्सा लेने के बाद महेश भट्ट की निगाह उन पर पड़ी और उन्होंने उसके सामने 'जिस्म-2' में अभिनय का प्रस्ताव पेश कर दिया। 'जिस्म-2' वर्ष 2003 में बनी फिल्म 'जिस्म' का सीक्वल है।


फिल्म 'जिस्म-2' में उनके अभिनय को लेकर उतनी चर्चा नहीं हुई जितनी कि इस बात को लेकर कि वह पोर्न फिल्म उद्योग से आई हैं।


सन्नी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात लेकर दुख पहुंचता है कि उनके अभिनय की चर्चा की जगह इस बात की चर्चा होती है वह पोर्न स्टार रह चुकी हैं। इस पर सन्नी ने कहा, "हर किसी का अपना अनुभव और ग्रहणबोध होता है और किसी चीज को देखने का नजरिया होता है। मैं इसे बदल नहीं सकती।"


सन्नी ने कई अवसरों पर कहा है कि वह अपने पहले के पेशे को लेकर कोई शर्मिदा नहीं है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग ऐसे होंगे जो मुझे पसंद नहीं करेंगे लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने मुझे पसंद किया है और प्यार एवं समर्थन व्यक्त किया है। लोगों को मेरे अभिनय कौशल के मुताबिक मेरे बारे में विचार कायम करना चाहिए। "


सन्नी अब दूसरी फिल्म एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस 2' कर रही हैं।

 

More from: Khabar
32616

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020