Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महानायिका सुचित्रा सेन का निधन (लीड-1)

suchitra-sen-bollywood-17012014
17 जनवरी 2014
कोलकाता|
बांग्ला फिल्मों की दिलकश महानायिका सुचित्रा सेन का शुक्रवार को यहां नर्सिग होम में निधन हो गया। यह जानकारी उनकी देखरेख में लगे चिकित्सक सुबीर मंडल ने दी है। मंडल ने आईएएनएस को बताया कि 82 वर्षीया अभिनेत्री का सांस संबंधी तकलीफ की वजह से पिछले 26 दिनों से बेले व्यू क्लीनिक में इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह 8.25 बजे अंतिम सांस ली।

सुचित्रा के परिवार में बेटी मुनमुन सेन, नातिन रिया और राइमा सेन हैं। तीनों ने ही करियर के रूप में अभिनय को चुना।

सुचित्रा को 'दीप ज्वले जाइ' और 'उत्तर फाल्गुनी' सरीखी बांग्ला फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'देवदास', 'बंबई का बाबू', 'आंधी' और 'ममता' जैसी यादगार हिंदी फिल्में भी की हैं।
More from: Khabar
36089

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020