Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हंगल की सादगी को याद किया सुभाष घई ने

subhas ghai missing ak hangal


27 अगस्त 2012

मुम्बई। प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने ए.के. हंगल को अनुशासनप्रिय बताया। घई हंगल को उनकी सज्जनता की वजह से 'हम्बल साब' के नाम से पुकारते थे। हंगल का रविवार सुबह 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हंगल ने घई की दो फिल्मों 'क्रोधी' एवं 'खलनायक' में काम किया था।


घई ने कहा, "वह रंगमंच एवं हिंदी सिनेमा की दुनिया के अमर नायक हैं। वह अपने अनुशासन एवं सज्जनता की वजह से 50 साल तक इस पेशे में बने रह सके।"


उन्होंने बताया, "एक अभिनेता के रूप में उन्होंने रंगमंच के अनुशासन को फिल्म की शूटिंग के सेट पर दिखाया। उन्होंने मेरे साथ 'क्रोधी' एवं 'खलनायक' में काम किया था और हम उन्हें हंगल साब की जगह 'हम्बल साब' के नाम से पुकारते थे।"

 

More from: Khabar
32479

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020