Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्ट्राइकर बारोस ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहा

striker borras say to good bye international football

22 जून 2012

मास्को। चेक गणराज्य के स्ट्राइकर मिलान बारोस ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा की है। राष्ट्रीय टीम के प्रवक्ता जारोस्लाव कोलार ने शुक्रवार को यह बात कही। 30 वर्षीय बारोस यूरो कप-2012 के तहत कुल चार मैच खेले जिनमें गुरुवार को खेले गए पुर्तगाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी शामिल है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को 1-0 से पराजित किया था।

कोलार ने 'स्पोर्ट डॉट सीजेड' के हवाले से लिखा है, "क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद बारोस ने टीम के साथियों से कहा कि देश के लिए खेलने का अब उनका समय खत्म हो चुका है। इसके बाद सभी खड़े हो गए और पांच मिनट तक तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।"

उल्लेखनीय है कि यूरो कप-2004 में बारोस सर्वाधिक गोल करने के मामले में शीर्ष पर थे। उन्होंने उस दौरान पांच गोल किए थे। वर्ष 2001 में पहली बार राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले बारोस ने चेक गणराज्य की ओर से 93 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 41 गोल किए हैं।

बारोस लिवरपूल, एस्टन विला और पोर्ट्समाउथ क्लब की ओर से खेल चुके हैं। इस समय बारोस तुर्किश जाइंट्स ग्लाटासारी की ओर से खेल रहे हैं। वह इस क्लब से वर्ष 2008 में जुड़े थे।


 

More from: Khel
31394

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020