HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

दक्षिण अफ्रीका ने हमें हर मोर्चे पर मात दी: धोनी

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नागपुर, 9 फरवरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया कि पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने उनकी टीम को खेल के हर विभाग में फिसड्डी साबित किया।

मेहमान टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीडीए) मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम को एक पारी और छह रनों से पराजित कर दिया।

भारतीय टीम सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम है और वह टेस्ट चैम्पिनशिप खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन मेहमान खिलाड़ियों के शानदार खेल के सामने उसके खिलाड़ी टिक नहीं पाए।

धौनी ने मैच के बाद कहा, "हाशिम अमला, जैक्स कैलिस और स्डेल टेन ने हमें खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया। स्टेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पारंपरिक गेंदबाजी का उत्कृष्ठ नमूना पेश किया। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हमारे बाकी के बल्लेबाजों के लिए दो दिनों तक विकेट पर टिके रहना मुश्किल था। दक्षिण अफ्रीका अब श्रृंखला गंवा नहीं सकता लिहाजा हम दबाव में हैं। पिछली बार जब वे यहां आए थे, तब वे बिल्कुल हमारी स्थिति में थे।"

मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अमला (नाबाद 253) और कैलिस (173) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी।

भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग (109) के 18वें शतक और एस. बद्रीनाथ (56) के करियर के पहले अर्धशतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 233 रन ही बना सकी थी। मेहमान टीम के तेज गेंदबाज स्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी।

दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 46वां शतक लगाकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज 319 रनों पर पेवेलियन लौट गए।

स्टेन ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए जबकि स्पिनर पॉल हैरिस को भी तीन सफलता मिली। वायने पार्नेल दो विकेट लेने में सफल रहे। दूसरी पारी में भारत के लिए तेंदुलकर के अलावा हरभजन सिंह (39), वृद्धिमान साहा (36) और जहीर खान (33) ने अंतिम वक्त में जोरदार संघर्ष किया लेकिन अपनी टीम की पारी की हार को टाल नहीं सके।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाना है। अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले अमला को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।



7204
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष