एस एन राव
आईपीएल के दूसरे सीजन में सबसे फिसड्डी साबित हुई कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे सत्र में क्या कुछ कर पाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रशंसकों के मन में यही सवाल है। 11 मार्च 2008 को कोलकाता में इस टीम की घोषणा हुई। इस आधार पर बनी कुंडली में बुध,शुक्र और सूर्य राहु के साथ कुंभ राशि में हैं। कुंडली साफ दर्शाती है कि टीम के प्रबंधन में उलझन की स्थिति सदैव रहेगी। लेकिन, आईपीएल सत्र-3 की बात करें तो मंगल टीम को कुछ हद तक ताकत देता है। 8 जुलाई 1972 को जन्मे सौरव गांगुली की कुंडली बताती है कि उनका वक्त अच्छा है और वो इस सत्र में बता सकते है कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बची है। कुल मिलाकर सौरव के नेतृत्व में टीम पिछले सत्र की भयानक यादों से बाहर निकलने में कामयाब होगी। हालांकि,टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं है,लेकिन कुछ हैरतअंगेज प्रदर्शन टीम की तरफ से देखने को मिल सकते हैं।