HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

एंटीबायोटिक्स से दूर नहीं होता साइनस संक्रमण

Subscribe Magazine on email:    
एंटीबायोटिक्स से दूर नहीं होता साइनस संक्रमण

15 फरवरी 2012

वाशिंगटन | साइनस संक्रमण के इलाज के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर होती हैं। इन दवाओं से बीमारी के लक्षण बिल्कुल भी कम नहीं होते और ये एक तरह से मरीज के लिए की जाने वाली प्रार्थना की तरह ही हैं।

सेंट लुइस के वाशिंगटन युनीवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडीसिन के अध्ययनकर्ता जे एफ. पिक्सिरिएलो का कहना है, "हमारे अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि साइनस संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता नहीं है और इसके ज्यादातर मरीज खुद ही ठीक हो जाते हैं।"

साइनस संक्रमण में सिरदर्द, बुखार, गले में खराश, खांसी व अन्य परेशानियां होती हैं।

'अमेरिकन मेडीकल एसोसिएशन' जर्नल के मुताबिक अमेरिका में पांच एंटीबायोटिक दवाओं में से एक साइनस संक्रमण के लिए दी जाती है।

इससे प्रतिरोधी कीटाणुओं की संख्या बढ़ जाती है। यह पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है कि जो इलाज दिया जा रहा है, वह कारगर है या नहीं।

सह-अध्ययनकर्ता जेन एम. गारबट ने कहा, "हमें लगता है कि प्राथमिक चिकित्सा के रूप में एंटीबायोटिक्स का बहुत इस्तेमाल किया जाता है।"

शोधकर्ताओं का कहना है कि एमोक्सिलिन जैसी एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने की बजाए चिकित्सकों को इंतजार करना चाहिए कि दर्द, खांसी व गले में खराश जैसे लक्षणों को दूर करने के लिए आगे इलाज की आवश्यकता है या नहीं।

यह अध्ययन साइनस संक्रमण से पीड़ित 166 वयस्कों पर किया गया था।



29061
ताजातरीन / What's Hot
आईपीएल में कालेधन की जांच कर रहा है (ईडी): प्रणब
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
ऑटिस्टिक बच्चों में मस्तिष्क क्रियाओं को सक्रिय करता हैं ऑक्सीटोसिन
अखिलेश विधानमंडल सत्र के बाद मिलेंगे सांसदों व विधायकों से
साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
ममता ने मीरा, कलाम, गोपाल गांधी का समर्थन किया
श्रीलंका में तमिल कैदी भूख हड़ताल पर
अंधेरे से डरते हैं बीबर
   
 
मनोरंजन
अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं साइरस
अमेरिकी अभिनेत्री मिली साइरस के दोस्तों का मानना है कि वह अपनी छरहरी काया को हासिल करने के लिए इन दिनों खाने-पीने और व्यायाम पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
 साइमन के संग्रह को लेकर उत्साहित हैं थेरॉन
 अंधेरे से डरते हैं बीबर
 बुरा किरदार करना चाहती हैं स्टीवर्ट
 बचपन में टूटा था साइरस का दिल
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!