Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

12 साल बाद 'शुद्धि' में फिर साथ दिखेंगे रितिक-करीना

shuddhi-(film)-01082013
1 अगस्त 2013
मुंबई|
बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म 'शुद्धि' में करीना कपूर के साथ 12 वर्ष के बाद सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करने जा रहे है। 
वर्ष 2012 में प्रदर्शित ब्लॉक बस्टर फिल्म 'अग्निपथ' से बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने वाले करण मल्होत्रा इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म 'शुद्धि' का निर्देशन करने जा रहे हैं। 'शुद्धि' में मुख्य अभिनेता के लिए सुपरस्टार रितिक रौशन का चयन पहले किया गया था।
       
बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए रितिक रौशन के अपोजिट करीना कपूर का चयन कर लिया गया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने कहा कि रितिक और करीना को इंटेन्स प्रेम कथा पर आधारित फिल्म में देखना काफी रोमांचित करने वाला है। 'शुद्धि' पुर्नजन्म पर आधारित फिल्म होगी।
       
उल्लेखनीय है कि रितिक और करीना इसके पूर्व 'कभी खुशी कभी गम', 'यादें', 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में काम कर चुक है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी' वर्ष 2003 में प्रदर्शित हुई थी।
More from: Entertainment
34834

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020