रांची, 10 फरवरी
झारखण्ड में शिबू सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार आगामी पांच मार्च को अपना पहला बजट पेश करेगी।
कैबिनेट सचिव आदित्य स्वरूप ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "26 फरवरी से विधानसभा का सत्र आरंभ होगा जो कि 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार वर्ष 2010-11 का बजट पेश करेगी।"
तीसरी बार झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनने वाले सोरेन के लिए यह पहला मौका होगा जब उनकी सरकार बजट पेश करेगी। इससे पहले उनके नेतृत्व वाली सरकार को बजट पेश करने का मौका नहीं मिला था।
उपमुख्यमंत्री रघुबर दास यह बजट पेश करेंगे। उनके पास वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।