Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शेट्टर बनेंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

shetter will new cm of karnataka

7  जुलाई 2012

नई दिल्ली । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के दबाव के आगे झुकते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गौड़ा की जगह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और येदियुरप्पा के खास जगदीश शेट्टार को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक गौड़ा को हटाने का फैसला शनिवार को पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक के बाद लिया गया। लेकिन इस फैसले की घोषणा सदानंद गौड़ा की लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद ही की जाएगी।

2008 में कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद मुखमंत्री बदलने का भाजपा का यह दूसरा फैसला है।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पिछले काफी समय से पार्टी हाईकमान पर सदानंद गौड़ा को हटाने और जगदीश शेट्टार को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का दबाव बनाए हुए थे।

कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आज शाम को सदानंद गौड़ा पार्टी के नेताओं से मिलेंगे और उसके बाद ही औपचारिक घोषणा की जाएगी।

 

More from: samanya
31698

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020