Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाहरुख ने किया महिला शक्ति को सलाम

shahrukh-on-women
8 फरवरी 2013

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि महिलाएं देश का भविष्य हैं और एक पुरुष के अस्तित्व के लिए महिला का होना जरुरी है, इसलिए उनकी इज्जत की जानी चाहिए। 47 वर्षीय शाहरुख ने घड़ी के ब्रांड 'टैग ह्युअर' के 'लिंक लेडी' श्रृंखला को जारी करने के दौरान गुरुवार को कहा, "उन महिलाओं के बारे में बात करना बेहद जरुरी है, जो तरक्की कर रही हैं और हमारे देश को आगे ले जा रही हैं। और यह समय थोड़ी चमक और सकारात्मकता की खुशी मनाने का है। एक पुरुष के अस्तित्व के लिए एक महिला की जरुरत होती है।"

इस मौके पर चार भारतीय महिलाओं को उनके पेशे में सफलता अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में 'सेक्विन' संस्था के अंतर्गत परोपकार के काम से जुड़ी सारा पायलट, देश के खुदरा बाजार में योगदान देने वाली पिया सिंह, फैशन डिजायनर रितु बेरी, और ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल शामिल थीं।

इस मौके पर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके पिता और सांसद फारुक अब्दुल्ला, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरुर उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर, सांसद सचिन पायलट, मानव गंगवानी, अनुपम दयाल, वरुण बहल, रोहित गांधी और संजय कूपर उपस्थित थे।
More from: Khabar
34500

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020