HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

दर्शकों को पसंद आयेगी 'माई नेम इज खान': शाहरुख

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 9 फरवरी

बॉलीवुड शाहरुख खान कहना है कि वैसे तो उनकी आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' का विषय धर्म और राजनीति है, इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पूरा मनोरंजन करेगी।

हाल ही में अमेरिका में अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान शाहरुख ने कहा था कि यह मुख्य रूप से मनोरंजक फिल्म है और यदि लोगों को इस फिल्म में सोचने के लिए कुछ मिलता है तो यह एक मनोरंजक फिल्म का अतिरिक्त लाभ होगा।

उन्होंने कहा था कि इस फिल्म में कई संबंधित मुद्दे मिलेंगे लेकिन चूंकि इसमें उनके, करन जौहर और काजोल जैसे व्यवसायिक लोग जुड़े हुए हैं इसलिए इसे किसी मुद्दे को उजागर करने के लिए नहीं बल्कि एक व्यवसायिक फिल्म के रूप में बनाया गया है।

करन जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का धर्म प्रोडक्शंस और गौरी खान ने सह-निर्माण किया है। इस फिल्म के साथ नौ साल बाद एक बार फिर शाहरुख, काजोल और करन ने साथ में काम किया है। वर्ष 2001 में तीनों ने 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म के लिए साथ में काम किया था।

'माई नेम इज खान' की कहानी एक मुस्लिम बच्चे रिजवान खान से शुरू होती है। रिजवान अपनी मां के साथ मुंबई के बोरिवली में रहता है। बड़ा होने पर वह अपने भाई के पास सेन फ्रांसिस्को चला जाता है।

वहां उसे मंदिरा (काजोल) से प्यार हो जाता है। दोनों साथ में एक व्यापार शुरू करते हैं लेकिन 9/11 की घटना के बाद दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ जता है। एक त्रासदी के बाद वे दोनों अलग हो जाते हैं।

मंदिरा को दोबारा पाने के लिए रिजवान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए यात्रा करता है।



7184
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष