Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विरोध का सामना करने को तैयार हूं : संजय गुप्ता

sanjay gupta next flim is shoot out wadala

 22 जनवरी 2013

मुम्बई।  फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता अपनी आने वाली फिल्म 'शूटआऊट एट वडाला' के विरोध का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म गैंगस्टर मान्या सुर्वे और वास्तविक जीवन के अन्य किरदारों पर आधारित है। गुप्ता कहते हैं कि फिल्म में कुछ विवादित मुद्दे भी हैं, लेकिन वह विरोधों का सामना करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की प्रथम झलक की लांचिंग के मौके पर गुप्ता ने कहा, "यह आजकल का चलन है कि जब भी असल किरदार पर आधारित कोई फिल्म प्रदर्शित होती है तो उस किरदार के रिश्तेदारों को किसी न किसी बात पर आपत्ति होती है और वे अदालत में जाते हैं। लेकिन हम इस मामले में अपनी फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार है।"


गुप्ता ने बताया कि फिल्म के लिए शोध के दौरान उन्हें किरदार के बारे में अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग साक्ष्य दिए। उन्होंने जिन बातों को सही पाया, उन्हें फिल्म में शामिल किया।


मान्या सुर्वे मुम्बई का नामी गैंग्स्टर था, जो 1982 में मुम्बई पुलिस के हाथों मारा गया था।


फिल्म 'शूटआऊट एट वडाला' में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रनौत, तुषार कपूर और सोनू सूद ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।


यह फिल्म अगामी एक मई को प्रदर्शित होगी

More from: samanya
34402

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020