Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जंजीर में अलग अवतार में दिखेंगे संजय दत्त

sanjay dutt will see in new get up in janjeer

 
17 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्मों में अपने रूप के साथ नए प्रयोग करते आए हैं। फिल्म 'अग्निपथ' में एक गंजे के रूप में नजर आने के बाद 'सन ऑफ सरदार' में पगड़ी पहने दिखे और उनकी आगामी फिल्म 'जंजीर' में उनके बाल छोटे और स्टाइलिश दाढ़ी होगी। 1973 की फिल्म के इस नए संस्करण में वह प्राण का किया गया किरदार दोहराएंगे और उनकी तरह आंखों में सुरमा भी लगाएंगे।


इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संजय के नए रूप पर काम करने का फैसला किया है और इसके लिए वह फैशन डिजायनर नवीन शेट्टी और हेयर स्टायलिस्ट आमिल की सेवाएं लेंगे।


'जंजीर' के नए संस्करण में संजय के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राम चरण तेजा होंगे।


'रिलायंस एंटरटेनमेंट', अमित मेहरा और 'फ्लाइंग टर्टल फिल्म्स' के बैनल तले बन रही यह फिल्म 12 अप्रैल 2013 में प्रदर्शित होगी।

 

More from: Entertainment
34104

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020