Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फ्रेंच ओपन : सानिया-भूपति की जोड़ी बनी चैम्पियन

sania bhupati pair became a champion

8 जून 2012

पेरिस। भारत की सानिया मिर्जा और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पोलैंड की क्लोडिया जांस इग्नालिक और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालिस की जोड़ी को पराजित कर यह खिताब जीता।

सानिया और महेश की जोड़ी ने इग्नालिक और गोंजालिस की जोड़ी को 7-6, 6-1 से पराजित किया। भारतीय जोड़ीदारों ने पोलैंड और मैक्सिको की इस जोड़ी को एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में पराजित किया।

इत्तेफाक से महेश ने अपनी जोड़ीदार के साथ यह मुकाबला अपने जन्मदिन के मौके पर जीता।

सानिया और भूपति की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में गालिना वोस्कोबोएवा और डेनिएले ब्रासियाली की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया था।


 

More from: Khel
31118

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020