Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ ने किया महिला शक्ति को सलाम

salute to women empowerment to amitabh


16 जुलाई 2012

मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन महिलाओं की प्रगति से चकित हैं, और उनका कहना है कि अब वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं दुनिया पर राज करेंगी। अमिताभ (69) एनडीटीवी के 'सेव ऑवर टाइगर्स' अभियान से जुड़े हुए हैं और वह इस सिलसिले में रणथम्भौर में मौजूद थे। वह यह देखकर चकित रह गए कि युवतियां शो को कामयाब बनाने के लिए किस तरह अकेले दम पर व्यवस्था को सम्भाल रही थीं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "यह पूर्ण दीवानगी है! इतना तामझाम और वो भी एक कार्यक्रम के लिए..लेकिन ध्यान देने वाली बात यह थी कि यह सब महिलाओं द्वारा संचालित था- 90 प्रतिशत महिलाएं थी और मुझे बताया गया कि जिस वक्त यह केंद्र शुरू हुआ था, तब जो लोग कमांड में थे, उनकी औसत उम्र 25 वर्ष थी! यह आधुनिक भारत है। यह महिला शक्ति है। यह बहुत लाजवाब है।"

उन्होंने कहा है, "यह मेरे लिए सिर्फ एक शानदार अनुभव ही नहीं रहा, बल्कि बहुत गर्व के क्षण थे। अब वह वक्त दूर नहीं, जब महिलाएं दुनिया पर राज करेंगी और इसे पुरुषों से छीन लेंगी।"

 

More from: samanya
31857

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020