Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड के 'बॉडीगार्ड' सलमान खान के लिए 12 बॉडीगार्ड

salman-will-have-12-bodyguards-instead-of-6-say-shera
17 सितंबर 2012
 
मुंबई। फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना वसूलने वाले सलमान खान की सुरक्षा के लिए अब तक छह बॉडीगार्ड हुआ करते थे लेकिन अब टाइगर के लिए लगेंगे बारह बॉडीगार्ड। सलमान की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी हेड शेरा ने इस बात की पुष्टि की है।


शेरा ने बताया, सलमान भाई की सुरक्षा को अब सौ प्रतिशत पुख्ता कर दिया है। पहले उनके इर्द-गिर्द छह बाउंसर्स होते थे अब बारह होंगे। यह कदम पिछली कुछ घटनाओं से सबकलेते हुए लिया गया है। पिछले दिनों सलमान कि अगली फिल्म 'दबंग 2' की शूटिंग सुरक्षा कारणों से ही रद्द कर दी गई थी।


फिल्म के निर्देशक और सलमान के भाई अरबाज़ ने बताया, सलमान के साथ उत्तर प्रदेश के इलाकों में शूटिंग करना काफी मुश्किल होता है। उनकी एक झलक के लिए लोग बेकाबू हो जाते हैं। अगर सलमान उनके बीच नहीं जाते तो भीड़ हुडदंग मचा देती है, जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना हो जाती है। फिर सलमान को भी खतरा रहता है।


गौरतलब है कि इसी वजह से दबंग-2 की शूटिंग अब सतारा में होगी, जहां उनके साथ चौबीस घंटे 12 बॉडीगार्ड मौजूद रहेंगे।


सलमान की लोकप्रियता उनकी पिछली फिल्म 'एक था टाइगर' से और अधिक बढ़ गई है। फिल्म को देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग ईद के मौके पर उनके घर के बाहर जमा हो गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई थी कि पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। ऐसे में जाहिर है सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का यह कदम उचित है।

More from: Khabar
32860

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020