Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'एबीसीडी..' के सेट पर दोस्त की तरह थे प्रभुदेवा : सलमान युसुफ खान

salmaan yusuf kahn says about prabhudeva

 
 10 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी-एनीबडी केन डांस' से बॉलीवुड में कदम रख रहे नृत्य निर्देशक से अभिनेता बने सलमान युसुफ खान का कहना है कि नृत्य निर्देशक प्रभुदेवा के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। सलमान ने कहा, "प्रभुदेवा के साथ काम करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा अनुभव है। उनमें अनोखी चमक है। उनका व्यवहार हम सभी के साथ दोस्त, साथी, शिक्षक और सहायक के तरह था। वह बेहतरीन थे।"


सलमान के मुताबिक वह प्रभु का नृत्य देखकर बड़े हुए हैं और काम के दौरान उनके साथ बिताया गया हर पल उनके लिए खास है।


'यूटीवी स्पाटब्वाय' के बैनर तले बन रही 'एबीसीडी-एनीबडी केन डांस' नृत्य पर आधारित भारत की पहली थ्रीडी फिल्म है। प्रभुदेवा और सलमान के अलावा इस फिल्म में अभिनेता के.के मेनन, नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य, धर्मेश और मयुरेश हैं। यह अगले साल आठ फरवरी को प्रदर्शित की जाएगी।


 

More from: Khabar
34048

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020