Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली पुलिस सलमान के साथ देखेगी 'दबंग 2'

salmaan dabangg 2 release on 21 dec

 
17 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली।  बहादुरी एवं कर्तव्यपरायणता के लिए पुरस्कृत दिल्ली पुलिस के जवानों को सलमान खान के साथ 'दबंग 2' प्रदर्शन से पहले देखने का मौका मिलेगा। यह फिल्म 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान 18 दिसम्बर को दिल्ली आ रहे हैं और वह शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे।


सलमान बहादुर पुलिसकर्मियों के साथ फिल्म देखेंगे और संसद हमले में शहीद पांच पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।


एक अधिकारी ने कहा, "सलमान खान के साथ मुलाकात पुलिस बलों के लिए प्रेरणादायी होगी।"


इससे पहले 'राउडी राठौर' का विशेष प्रदर्शन दिल्ली पुलिस के स्वात के लिए किया गया था।


 

More from: samanya
34101

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020