27 नवंबर 2012
लास एंजेलिस। अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ का कहना है कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें अब फिल्म 'हैरी पॉटर' में अपने किरदार की बजाय स्वयं की निजी पहचान से जाना जाता है। 22 वर्षीय रेडक्लिफ ने वर्ष 2001 में आई 'हैरी पॉटर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्ष 2011 तक इस श्रृंखला के सभी साता भागों में काम किया। फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में खासी मदद की।
हालांकि रेडक्लिफ इस बात से बेहद खुश हैं कि अब लोगों उन्हें महज एक फिल्म की वजह से नहीं जानते।
'सेवन' पत्रिका ने रेडक्लिफ के हवाले से बताया, "एक दिन समुद्र तट पर दो लड़कियां घूम रही थी, और मैंने सुना की दोनों कह रही थी, वह डेनियल रेडक्लिफ है और हर बार ऐसा ही होता।"
वह आखिरी बार फिल्म 'द वुमन इन ब्लैक' में नजर आए थे।