22 फरवरी 2012
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में राज्य के कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की है।
लोकायुक्त एन.के. मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री मायावती को एक पत्र लिखकर नसीमुद्दीन के खिलाफ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की संस्तुति की है।
लोकायुक्त ने कहा कि छानबीन में दोषी पाए जाने के बाद नसीमुद्दीन के खिलाफ जांच की संस्तुति की गई है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप में मायावती अब तक कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं।