राशिफल 2014

हिन्दीलोक.कॉम लाया है आपके लिए एक नयी सौगात - राशिफल 2014। जैसे की हम हर साल ही प्रयत्न करते हैं कि आपको एक सही राशिफल मिले। अत: इस वर्ष भी हमारा प्रयत्न है कि आप तक 2014 का सर्वश्रेष्ठ राशिफल पहुंचे। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्त पर आधारित है। इस राशिफल मे, आप जीवन के सभी पहलुओं के बारे मे जान पाऐगे। हालांकि बहुत सारे लोग और ज्योतिषीय वेबसाइट आप को 2014 का राशिफल उपलब्ध करा रहे है, पर उनकी विश्वसनीयता पर भरोसा करना बहुत उचित नहीं होगा।

हिन्दीलोक.कॉम की भविष्यवाणियां आपके जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को ध्यान में रख कर की गई हैं। दुनिया भर में उपलब्ध 2014 के तमाम राशिफल की भीड़ के बीच, हमने अपनी तरफ़ से आप तक सही जानकारी पहुंचाने के प्रयत्न किए है। हमे आशा है की ये राशीफल आपके के लिए लाभदायक होगा। राशिफल 2014 की मदद से आप आपने कार्यो को समय पर और सही तरीके से कर पाएंगे। साथ ही आपने भविष्य के बारे मे पहले से जान पाएंगे। फलस्वरूप आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते है। राशिफल 2014, हमारे जाने माने ज्योतिषियों ने तैयार किया है। हमारे ज्योतिषियो ने अपने सालो के अनुभव के आधार पर इस राशिफल को आप लोगो के लिए तैयार किया है।

इस राशिफल के मदद से आप इस साल के बारे जान पाएंगे की ये साल आपके लिए कैसा रहेगा। इस के अलावा ये राशिफल आपको जीवन के सभी पहलुओं के बारे मे जानने में मदद करेगा, चाहे वो आपकी लव लाइफ हो, पारिवारिक जीवन हो, पेशे से जुडा मामला हो, व्यवसाय, नौकरी, वित्तीय मामलों की बात हो या कुछ और विषय, सभी बातों का ध्यान रखकर यह राशिफल तैयार किया गया है।

जब आप राशिफल को पढना शुरु करेंगे, तब आप को सबसे पहले, आने वाले साल के बारे में सामान्य जानकारी मिल जाएगी। राशिफल 2014 आपको, आपके भाविष्य के बारे मे जानने मे मदद करेगा, और आपको किसी भी झगडे मे उलझने से पहले ही दूर रहने मे मदद करेगा। राशिफल 2014, आपकी लव लाइफ जानने के बारे मे भी मदद करेगा। प्यार हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। अगर किसी के जीवन मे प्यार नही हो, तो जीवन खोखला हो जाता है। राशिफल 2014, आपको आप के लव लाईफ के बारे मे जानकारी देगा, इससे आपको प्रेम संबंधो मे संतुलन बनाने मे मदद मिलेगी। इसके बाद, दूसरा महत्व्पूर्ण पहलू है, आपका कार्यक्षेत्र। हम सभी को आपने जीवन मे करियर का महत्व पता है, ये भाविष्यवाणियां आपको करियर बेहतर करने मे मदद करेंगी। राशिफल 2014 से हर समय आपके करियर बेहतर रखने में मदद मिलेगी। आपकी वित्तीय स्थिति भी एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है, क्योंकि आपको कभी भी पता नही होता की आपके गलत फैसलों की वजह से कब आपको परेशानियों से दो चार होना पड़े। राशिफल 2014 की भाविष्यवाणियां आपको किसी भी तरह के नुकसान से बचने मे आपकी मदद करेंगी जिससे आपको सही फैसले लेने मे असानी होगी।

नोट: ये राशिफल चन्द्र राशि पर आधारित है। यदि आप आपनी चन्द्र राशि के बारे मे नही जानते, तो यहां क्लिक करें।

मेष राशिफल 2014

मेष का राशिफल, वृष का राशिफल

मेष रशि वालो के लिए 2014 बहुत ही अच्छा साल जाएगा, पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परंतु, शनि और राहु के सातवें घर मे होने की वजह से, आपके और आपके जीवन साथी के बीच मतभेद की संभवना है। ये आपके जीवन साथी के स्वास्थ के लिये भी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। राशिफल 2014 के मुताबिक़ स्वास्थ्य के हिसाब से ये साल आपके लिए थोडा उतार चढाव वाला हो सकता है, इसलिए आपको बीमारियो के प्रति सचेत रहने की आवश्कता है। प्रेम संबंधो के लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन अंतरजातीय प्रेम संबंधो के लिए ये समय अच्छा नही होगा। इसलिए, अगर आपकी प्रेमी या प्रेमिका आप की जाति के नही है तो आपको सावधान रहने की आवश्कता है। नौकरी ने उन्नति की संभावना है। साल 2014, आप के लिए वित्तिय मामलो के लिए भी अच्छा रहेगा। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना चाहते है तो यह साल आप के लिए भी अच्छा है। अगर आप आगे की शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते है तो आप के लिए यह समय अच्छा रहने की संभवना है।

उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ होगा।

वृष राशिफल 2014

वृष का राशिफल

आप आपने प्रियजनो के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे। जिससे आपके मान सम्मान में भी इजाफ़ा होगा। यदि आपको कोई पुरानी बीमारी नही है तो स्वास्थ्य के हिसाब से ये साल आप के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान है तो सुधार की संभावना है। यह साल आपकी लव लाईफ के लिए भी अच्छा समय रहेगा, हां कुछ छोटी मोटी समस्या का होना स्वाभाविक है। इस वर्ष आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। 2014 राशिफल संकेत करता है कि करियर के लिए ये समय अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश मे है उन्हे नौकरी मिल सकती है, लेकिन अपना व्यवसाय करने वालो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि आप प्रयासो के बिना परिणाम नही मिल पाएंगे। लेकिन कठिन परिश्रम और प्रयासो से सफलता अवश्य मिलेगी। वित्तीय मामलो के लिए साल 2014 अच्छा रहेगा। साल के पहला हिस्सा बचत के हिसाब से आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरी तरफ साल का दूसरा हिस्सा, कमाई मे बढोतरी के लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

उपाय: कन्याओं की सेवा करें।

मिथुन राशिफल 2014

मिथुन का राशिफल

राशिफल 2014 के अनुसार मिथुन राशि वालो के लिए ये साल अच्छा रहेगा। आपके परिवार मे कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। घर पर किसी का विवाह या संतान प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस साल अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। हालांकि किसी बडी बीमारी की संभावना नही है लेकिन छोटी मोटी बीमारीयां आपको समय – समय पर परेशान कर सकती हैं। इस वर्ष प्रेम संबंधी मामलो मे जिद न करें यही आप के लिए अच्छा रहेगा। अन्यथा आपका साथी रूठ सकता है। इस वर्ष आप किसी अंतर्जातीय व्यक्ति की ओर झुकाव महसूस कर सकते हैं। यह समय नौकरी और काम के लिए अच्छा है अगर आप बेरोजगार है तो नौकरी मिलने या नौकरी मे प्रमोशन होने की सम्भावना है। वित्तियां ममलो के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आमदनी के स्रोत बढेगें। लेकिन निवेश के मामलो मे सावधान रहने की आवश्कता है। छात्रो के लिए 2014 अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए साल उत्तम रहेगा।

उपाय: मंदिर मे बादाम का दान करे।

कर्क राशिफल 2014

 कर्क का राशिफल

कर्क राशि वालो के लिए ये साल मिला-जुला रहेगा। साल के पहले हिस्से मे आपको कुछ दिक्कतो का समना करना पड़ सकता है। चौथे भाव में राहु और शनि, आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव सम्भव है। यह समय स्वास्थ, नौकरी, शिक्षा और यात्रा के लिए भी अधिक अनुकूल नहीं कहा जाएगा। अत: आपको अपने स्वास्थ के प्रति हर समय सचेत रहने की आवश्कता रहेगी। अपने वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के विवादो से बचें साथ ही बेकार की यात्राओं से भी बचें। 2014 राशिफल के मुताबिक़ साल का दूसरा हिस्सा आप के लिए बेहतर रहेगा, धीरे–धीरे आपकी परेशानियां दूर होंगी। धार्मिक कार्यों से भी आपका लगाव सम्भव है। साल के दूसरे हिस्से मे शिक्षा के स्तर मे सुधार होगा और उच्च शिक्षा के लिए किये गए प्रयास सफल रहेंगे।

उपाय: दूध में चावल मिला कर गाय को खिलाएं।

सिंह राशिफल 2014

सिंह का राशिफल

भविष्यफल 2014 के अनुसार सिंह राशि वालो को इस साल अच्छे परिणाम मिलनी की सम्भावना है। साल की पहली छमाही में परिवार के लोग खुश रहेंगे, आय के साधनो के बढोतरी होगी। आप को परिवार और दोस्तो से सहयोग मिलेगा। संतान प्राप्ति और शिक्षा के लिए भी समय बेहतर होगा। हालांकि शानि के पांचवे घर मे होने से, संतान से सम्बंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लेकन समय के साथ सभी परेशानीयो का अंत होगा। स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधो और संतान प्राप्ति के लिए उपयुक्त समय है। बहुत सारे लाभकारी अवसर मिलने की संभावना है। काम धंधें में भी आप बहुत अच्छा करेगे। उन्नति के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। छात्रो को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल की दूसरी छ्माही मे खर्चो मे बढोत्तरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा नही रहेगा। आप किसी बेकार की यात्रा पर जा सकते है।

उपाय: पीपल के पेड को जल दें।

कन्या राशिफल 2014

 कन्या का राशिफल

2014 सभी तरह से आप के लिए लाभदायक रहेगा। आप के घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप खुश और सेहतमंद रहेंगे। हालांकि आप को अपनी वाणी पर काबू रखने की सलाह दी जाती है और बेवजह के खर्चो से भी बचें। साल की दूसरी छमाही में प्रेम संबंधो और विवाह के लिए अच्छा समय है। आप अपने व्यवसाय में कुछ अच्छा करेंगे। उन्नति की अच्छी संभावना बनी हुई है। 2014 भविष्यफल इंगित करता है कि आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। शानि और राहु दूसरे घर मे है इसलिए, बचत के मामलों कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि, जुलाई मे राहु के गोचर में बदलाव के चलते पैसे की बचत अच्छी होगी और यह गोचर स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। परीक्षा परिणाम छात्रों के पक्ष मे रहेने की संभावना है।

उपाय: माथे पर तिलक लगाएं।

तुला राशिफल 2014

तुला का राशिफल

राशिफल 2014 के अनुसार, ये साल आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर, आप स्वभाव से आध्यात्मिक है, तो आप घर पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना पाएंगे क्योंकि बृहस्पति का गोचर अनुकूल हो रहा है। शनि और राहु का पहले घर मे होना, आपके स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, जुलाई मे राहु के गोचर के बदलाव के बाद स्वास्थ के मामलो मे सुधार होगा। प्रेम के मामलों मे ये साल अच्छा रहेगा। हालांकि वैवाहिक मामलो मे कुछ परेशानीयां हो सकती है। बेकार के कानूनी मामलों मे न पडें,अन्यथा पैसा और समय खराब होगा। काम धंधे के मामलों मे भी कुछ परेशानियां हो सकती है। लेकिन परेशानियों के बाद, आपको कुछ मामलो मे सफलता भी मिलेगी। वित्तीय मामलो मे 2014 मिला जुला रहेगा। छात्रों के लिए पारिणाम अच्छे रहेंगे। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालो के लिए समय अनुकूल रहेगा।

उपाय: बदंरो की सेवा करे, शराब और मांसाहार से बचे।

वृश्चिक राशिफल 2014

वृश्चिक का राशिफल

राशीफल 2014 के अनुसार, साल के शुरु मे वृहस्पति आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। अत: किसी भी परिणाम को आपने पक्ष मे करने के लिए आप को कठिन परिश्रम करना होगा। परिवार के लोगों का व्यावहार कुछ बदला बदला लग सकता है। असुरक्षा की भावना स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। किसी भी तरह के विवादों और मुकदमों से बचें। बेकार की यात्रा के बचें। प्रेम संबंधी मामलो मे भी कुछ परेशानियां हो सकती है। मेहनत के अनुरूप अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। साल की दूसरी छ्माही आप के लिए बेहतर रहेगी, क्योकि बृहस्पति आपके नौवें घर में होगा। जुलाई मे राहु भी आपके ग्यारहवे भाव में पहुंच जाएगा। ये गोचर आपके लिए अच्छा फल लाएगा। परिणाम स्वरुप, आपकी कमाई भी बढ़ सकती है। छात्रो को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उपाय: घी और आलू का दान करे।

धनु राशिफल 2014

धनु  का राशिफल

साल की पहली छमाही आपके लिए अच्छी होगी। परिवार के लिए अच्छा समय रहेगा। आप अपने आप में अच्छा महसूस करेंगे, शनि और राहु का ग्यारहवे घर मे होना, आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी को दर्शाता है। लेकिन, शनि का प्रभाव आपके लग्न पर होना, आप के लिए नकारात्मकता को बढावा देता है। इसलिए आपका प्रयास यही होना चाहिए कि किसी भी तरह की नकारत्मक कामो और बुरी आदतों से दूर रहें। प्रेम और विवाह के मामलो मे उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिल सकते है। पांचवे घर पर शनि का प्रभाव, आपके और लव पार्टनर के बीच समय – समय पर बहस करा सकता है। छोटी – छोटी बातो पर बहस से बचना आप के लिए अच्छा रहेगा। काम धंधे के लिए ये अच्छा समय है। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। हालांकि साल की दूसरी छ्माही मे जीवन के हर मोड पर आपको कुछ परेशानियों का समना करना पड सकता है। राशीफल 2014 के अनुसार यहां सावधानी से निवेश करने मे ही समझदारी होगी। जल्दी पैसे कमाने के लालच से दूर रहे। कामकाजी लोगो को सतर्क रहने की जरुरत है। नौकरी में कुछ बदलाव सम्भव है या ऐसी जगह तबादला हो सकता है जहां आप जाना न चाह रहे हों।

उपाय: हर चार महीने मे पानी मे नारियल प्रवाह करें।

मकर राशिफल 2014

मकर का राशिफल

2014 आपके लिए मिले जुले परिणामो वाला साल रहेगा। इस साल की शुरुआत में बृहस्पति आप के छठे भाव में है। अत: वित्तीय मामलो मे उतार चढाव सम्भव है। कर्ज के मामलों मे खासतौर से ध्यान देने की जरुरत है। परिवार के लोगो के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते है। स्वास्थ्य सम्बंधी मामलों में भी सतर्कता जरूरी होगी। हालांकि बीमारियां उतना परेशान नही करेंगी। कुछ मतभेदो और मुकदमों की संभावना है पर मुकदमों मे आपको जीत मिल सकती है। दुश्मन आपको थोडा परेशान कर सकते है परंतु अंत मे जीत आप की होगी। साल की दूसरी छमाही मे प्रेम संबंधो मे सुधार हो सकते है। राशिफल २०१४ के मुताबिक़ विवाह/सगाई या वैवाहिक खुशियां मिलने के योग हैं। घर पर कोई शुभ कार्य हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप मे हैं तो आप के लिए अच्छा होगा। कमाई और ज्ञान मे बढोतरी होगी।

उपाय: साधु को पीले रंग के कपडे दान करें।

कुंभ राशिफल 2014

 कुंभ का राशिफल

साल की शुरुआत आप के लिए बहुत अच्छी रहेगी। परिवार मे कुछ शुभ काम हो सकते है। पारिवारिक मामलों के लिए ये अच्छा समय है। शिक्षा के लिए ये समय को शुभ कहा जा सकता है। लंबी यात्रा आप के लिए अच्छी रहेगी। खासतौर पर तीर्थ यात्रा के लिए समय उचित है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु सेहत का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। 2014 राशिफल के अनुसार बेहतर नौकरी मिलने की संभवना है।लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। शिक्षा के लिए भी बहुत अच्छा समय है। साल के दूसरे भाग मे कुछ परेशानिया हो सकती है। कुछ लोग बिना किसी वजह के आप के विरोध के हो सकते है। कर्ज के आदान प्रदान से संबंधित कुछ मुद्दों में भी सावधान रहे। किसी बड़े निवेश के बचे तो अच्छा रहेगा। अगर आप जल मार्ग से किसी यात्रा पर जाना चाहते है तो उससे भी बचें।

उपाय: चावल, गुड और चने का दान करें।

मीन राशिफल 2014

मीन का राशिफल

भविष्यफल 2014 के अनुसार यह साल आप के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। हालांकि आप शनि के ढईया से प्रभावित हैं, लेकिन बृहस्पति के आशीर्वाद से भी प्रभावित हैं जो शनि के दुष्प्रभावों से आपको दूर रखेगा। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। 2014 राशिफल संकेत करता है कि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर और नया वाहन खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है। साल की दूसरी छ्माही प्रेम संबंधो और विवाह के लिए अच्छी होगी। परंतु जुलाई के बाद राहु का सातवें भाव में आने से वैवाहिक जीवन मे तनाव कर सकता है। आप आपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी पैसा खर्च कर सकते हैं। सीनियर आप की मदद करेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करते हुए आप कुछ नया शुरू कर सकते हैं। कमाई में बढोतरी सम्भव है। परंतु अगर आप पार्टनरशिप मे काम करते है तो सावधान रहे। राशीफल 2014 के मुताबिक़ छात्रो के लिए समय अच्छा है।

उपाय: जेब में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें।

ज्योतिष लेख