Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोशल मीडिया पर काका को श्रद्धांजलियों का तांता

rajesh khann on social media

18 जुलाई  2012

मुंबई। बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का तांता लग गया। सोशल मीडिया के तमाम मंचों पर उन्हें आम और खास लोगों की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजली देने का सिलसिला शुरु हुआ तो फिर रुकता नहीं दिखा।
शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा, अभी खबर सुनी। हद्यविदारक। इस अपूरणीय क्षति के लिए परिवार के लिए प्रार्थना। राजेश खन्ना हमेशा सुपर स्टार थे।

महेश भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, जब हमारा कोई अपना खोता है तो हमारे भीतर कुछ खत्म होता है। हमारी पूरी पीढ़ी ने राजेश खन्ना से मुहब्बत की।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, राजेश खन्ना ने हमें सिखाया कि मुस्कुराया कैसे जाता है। उन्होंने हमारे रोमांस के कांसेप्ट को गरिमा प्रदान की। उनके गानों की वजह से हम दैनिक जीवन के संघर्ष को भूल जाते थे।

करण जौहर ने लिखा, राजेश खन्ना का जादू, करिश्मा औेर नशा बयान नहीं किया जा सकता। वह भारतीय सिनेमा पर हमेशा रहेगा।

मधुर भंडारकर ने लिखा, सुपरस्टारडम का सबसे बड़ा प्रतीक अब हमारे बीच नहीं है। उनके जैसा कोई नहीं था। कोई नहीं है और काका कोई नहीं होगा आप जैसा। हम आपको मिस करेंगे।

सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। खुशनसीब हूं कि कुछ महीने पहले एक अवॉर्ड समारोह में मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। वह इकलौते सुपरस्टार थे।

 

More from: SocialMedia
31912

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020