Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन ओलम्पिक के प्रायोजक डाओ के खिलाफ प्रदर्शन

protest against the london olympics sponser

28 जून 2012

भोपाल। भोपाल में बुधवार को गैस पीड़ितों ने कफन ओढ़कर डाओ केमिकल्स को लंदन ओलम्पिक का प्रायोजक बनाए जाने का विरोध किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि उनका यह प्रदर्शन लंदन में ओलम्पिक खेलों के आयोजकों को यह याद दिलाने के लिए है कि डाओ केमिकल की प्रायोजकता खारिज करने को उनके पास मात्र एक माह का समय रह गया है।

प्रदर्शन का आयोजन करने वाले पांच संगठनों- गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संगठन, भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशन भोगी संघर्ष मोर्चा, भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा और भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन के नेताओं ने कहा कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में, अमेरिका के बर्कले एवं बोस्टन में तथा कनाडा के सेंट कैथरींस में इसी तरह के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रदर्शन के आयोजकों में से एक सतीनाथ षडंगी ने कहा कि ओलम्पिक खेलों का प्रायोजक बनकर डाओ केमिकल भोपाल के साथ-साथ वियतनाम, निकारगुआ, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अमेरिका सहित विश्व के अन्य देशों के लोगों पर किए जा रहे अपराधों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

भोपाल में यूनियन कार्बाइड की कम्पनी में दिसम्बर 1984 में जहरीली गैस के रिसाव के कारण दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे और बड़ी संख्या में लोग अभी भी इसके अभिशाप को झेल रहे हैं। डाओ केमिकल ने बाद में यूनियन कार्बाइड को खरीद लिया था।


 

More from: samanya
31498

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020